फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स को मोटापे ने बना दिया वाहनों का बड़ा चोर, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 15 Mar 2019 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi man became thief because of his over weight as he was unable to do any work
vehicle theft - फोटो : अमर उजाला

भूख, गर्लफ्रेंड, गलत संगत, आदत, लालच और मजबूरी के चलते लोगों को चोर बनते तो आपने कई बार देखा या सुना होगा। लेकिन किसी का वजन चोरी की वजह बन जाए यह अपने आप में एक बहुत ही अजीब और हैरान करने वाली बात होगी। जी हां, दिल्ली के द्वारका से एक ऐसा ही चोर पकड़ा गया है जिसने अपने वजन के कारण चोरी करनी शुरू कर दी। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

Delhi man became thief because of his over weight as he was unable to do any work

नई दिल्ली के द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो वजन बढ़ने की वजह से वाहन चोरी करने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि वह वजन की वजह से कोई काम नहीं कर पाता था इसलिए अपने चचेरे भाई के साथ वाहन चोरी करने लगा।

Delhi man became thief because of his over weight as he was unable to do any work
vehicle theft - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वाहन चोर के चचेरे भाई और इनसे चोरी की वाहन खरीदने वाले खरीदार को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान खैरा डाबर गांव निवासी राजपाल और प्रवीण और वाहन खरीदने वाला मेवात निवासी जहूल खान के रूप में हुई है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने नौ दो पहिया वाहन, एक सेंट्रो कार, मास्टर चाबी व औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 25 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi man became thief because of his over weight as he was unable to do any work
फाइल फोटो

जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों के पास चौकसी बढ़ाई गई। द्वारका सेक्टर 14 के पास दो वाहन चोरों के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi man became thief because of his over weight as he was unable to do any work
फाइल फोटो

प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसका वजन 110 किलोग्राम हो गया था। जिसकी वजह से वह कोई काम नहीं कर पाता था। उसने बताया कि वह अपने गांव से कार से आता था और वाहन चोरी करने के बाद उसे जहूल खान को बेच देता था। जहूल खान से उनकी मुलाकात जेल में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed