{"_id":"63b3e21b5a21c313104699c4","slug":"delhi-kanjhawala-case-sexual-harrasment-not-confirmed-in-postmortem-report-marks-of-injury-all-over-girl-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Kanjhawala Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, युवती के पूरे शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Kanjhawala Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, युवती के पूरे शरीर पर चोट के निशान
Tue, 03 Jan 2023 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
युवती मामले की चश्मदीद: दिल्ली पुलिस
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हादसे में युवती के साथ एक और युवती थी। पुलिस ने उसे तलाश लिया है। 164 के तहत युवती का बयान दर्ज किया है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। युवती मामले की चश्मदीद है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी शुरुआती स्टेज पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा
- फोटो : एएनआई
वहीं, सवालों के डर से दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 90 सेकंड में खत्म कर ही चलती बनी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गृह मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। कंझावाला मामले में कल गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह सचिव से इस मामले में मुलाकात हुई। शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त की किसी और मुद्दे पर चर्चा में बातचीत हुई है।