Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only those with Delhi IDs will have space at the ghat in New Ashok Nagar.

Delhi NCR News: न्यू अशोक नगर में दिल्ली की आईडी वालों को ही घाट पर जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
हजारों पूर्वांचली परिवार नहर किनारे खुद घाट बनाने को मजबूर
विज्ञापन

प्रथम चौहान



पूर्वी दिल्ली। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर न्यू अशोक नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं लेकिन इस बार पूजा की व्यवस्था को लेकर इलाके में दो तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है। एक ओर अशोक नगर नहर किनारे पक्के घाटों पर पूजा करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। वहीं दूसरी ओर बाकी परिवारों को अपने स्तर पर नहर किनारे घाट बनाने पड़ रहा है। कई श्रद्धालु पानी में उतरकर खुद ही घाट बनाने में जुटे हैं। बता दें कि पक्के घाटों पर 300 परिवारों के लिए ही जगह उपलब्ध है।



निवासियों ने बताया कि टोकन लेने के लिए दिल्ली के पते वाला वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी है। जिन लोगों के पास दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र नहीं है, वे टोकन नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही टोकन व्यवस्था में एक परिवार को केवल एक टोकन दिया जा रहा है। इससे संयुक्त परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही घर में तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। ऐसे में एक टोकन के आधार पर इतने लोगों का छोटे से घाट पर पूजा करना मुश्किल है। पक्के घाटों पर छोटे-छोटे कॉलम बनाए गए हैं, जिनमें अधिक लोगों के एक साथ पूजा करने की पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन

हमें खुद पानी में उतरकर नहर की सफाई करनी पड़ रही है। नहर के बीच में पानी काफी ज्यादा गहरा है, अगर हमें तैरना नहीं आता तो हमें पैसे देकर किसी और से पानी में बांस के डंडे लगवाने पड़ते हैं। -अवधेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के लिए हम अभी से ही घाट तैयार कर रहे। सबसे मुश्किल काम गहराई नाप कर बांस के डंडे लगाना है, ताकि पूजा के दौरान कोई भी परिवारजन पानी में ज्यादा आगे तक न चला जाए। -बिट्टू

नहर किनारे पक्के घाट की तरह जमीन एक बराबर नहीं हैं, जिस कारण सबसे जरूरी काम जमीन को बराबर करना है ताकि बिना किसी परेशानी यहां पर पूजा की जा सके। -अर्जुन

हम संयुक्त परिवार में रहते हैं। हमारे परिवार में 20 लोग हैं और पूरे परिवार के लिए सिर्फ एक ही टोकन दिया गया है। एक कॉलम में ही हम सब लोगों को पूजा करनी पड़ेगी। -प्रभावती


वोट के लिए यह लोग हमारे आगे-पीछे घूमते हैं लेकिन अब हमारी मदद के समय पर मुंह फेर लिया है। चाहे जो भी हम छठ का त्योहार मनाएंगे। अगर यह लोग हमारे लिए घाट नहीं बनाएंगे तो हम खुद ही अपने लिए घाट बना लेंगे। -नेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed