Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Swastika Yatra' launched to unite India

Delhi NCR News: भारत को जोड़ने निकली स्वस्तिक यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन

द्वारका। मोरारी बापू के सानिध्य में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को द्वारका से शुरू हुआ। इस मौके पर द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने यात्रा को सर्वजन के कल्याण की पहल बताते हुए कहा कि हमारी आस्था और आध्यात्मिक यात्राओं का उद्देश्य बेहतर मनुष्य बनना और समाज के व्यापक कल्याण के लिए काम करना होना चाहिए।

द्वारका रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोरारी बापू और शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती समेत कई संत-महात्मा, आयोजन समिति के सदस्य और महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इस दौरान बापू ने कहा कि भारत स्वस्तिक यात्रा उनका व्यक्तिगत विचार नहीं, बल्कि दैवी विचार और शिव संकल्प है। भगवान महादेव और शंकराचार्यों के आशीर्वाद से यह यात्रा आगे बढ़ रही है। जब तक शरीर में शक्ति है और पीठों का आशीर्वाद मिलता रहेगा, तब तक यात्रा और सेवा का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक आध्यात्मिक संगम

मोरारी बापू ने कहा कि इस यात्रा का विशेष संयोग है कि द्वारका के जगत मंदिर की ध्वजा उनके साथ जगन्नाथ पुरी तक जाएगी। जगत मंदिर से जगन्नाथ तक का यह सफर भारत की आध्यात्मिक निरंतरता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों को सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 में द्वारका में नौ दिवसीय रामकथा

बापू ने द्वारका में 16 से 24 अक्तूबर 2027 तक नौ दिवसीय रामकथा आयोजित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि अपनी पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने बड़वाला आरोग्य धाम में मानवता की सेवा के लिए हो रहे कार्यों को देखा था। इससे प्रेरित होकर उनके मन में रामकथा के माध्यम से योगदान देने का विचार आया। उन्होंने बताया कि पहली बार द्वारका के पुजारी इस कथा के यजमान होंगे।

दो विशेष ट्रेनों में एक हजार श्रद्धालु

यात्रा के दूसरे चरण में करीब एक हजार श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव से बापू के साथ चल रहे हैं। इन ट्रेनों में क्रमशः 22 और 16 कोच हैं। 14 से 22 नवंबर तक चलने वाला यह चरण द्वारका से शुरू होकर सोमनाथ, डाकोर, उज्जैन, नागपुर, चंपारण्य, मायापुर और कोलकाता होते हुए जगन्नाथ पुरी में संपन्न होगा।


13 राज्यों को जोड़ रही यात्रा

भारत स्वस्तिक यात्रा के दोनों चरणों को मिलाकर देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को जोड़ा जा रहा है। पहला चरण 10 से 23 अक्तूबर तक कन्याकुमारी से केदारनाथ तक चला था। इसमें कालड़ी, श्रृंगेरी, हम्पी, तुलजापुर, ओंकारेश्वर, झांसी, मथुरा, कुरुक्षेत्र, अटारी-वाघा और जम्मू जैसे पड़ाव शामिल थे। यात्रा का मार्ग राष्ट्रगान में उल्लिखित पंजाब, गुजरात, मराठा, द्रविड़, उत्कल और बंग जैसे क्षेत्रों से भी जुड़ता है। आयोजन का उद्देश्य देश की विविध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के बीच एकता का भाव मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed