{"_id":"625b92f6e97dc7034153b91a","slug":"delhi-jahangirpuri-violence-brick-glass-and-stone-were-scattered-on-the-road-for-500-meters-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Jahangirpuri Violence: 500 मीटर तक सड़क पर बिखरी थीं ईंट-कांच और पत्थर, बवाल शांत होने पर दिखी खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Jahangirpuri Violence: 500 मीटर तक सड़क पर बिखरी थीं ईंट-कांच और पत्थर, बवाल शांत होने पर दिखी खौफनाक तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामनवमी पर कई राज्यों में हुए बवाल की आग शनिवार को दिल्ली भी पहुंच गई। हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली जा रही शोभा यात्रा पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आकर पथराव करने लगे। छतों पर से शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर हमले के बाद सड़क पर करीब 500 मीटर तक सड़क पर कांच, पत्थर व ईंटें बिखरी थीं। सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर इतनी मात्रा में कांच की बोतलें व पत्थर कहां से आ गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक में जब शोभा यात्रा धार्मिक स्थल के पास से गुजर रही थी तभी उपद्रव हो गया। यहां दोनों पक्षों के लोगों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया था।
2 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रव शुरू होते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई थी। लोग बस भाग रहे थे और जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह देख रहे थे। दोनों तरफ से पथराव हो रहा था। कांच की बोतलों फेंकना शुरू हो गया था।
3 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब उपद्रव को शांत किया तो सड़क पर करीब 500 मीटर के स्टैच पर पत्थर, कांच व ईंटें बिखरी हुई थीं। इतने कम समय में कांच की बोतल, ईंट व पत्थर कहां से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कहीं कांच की बोतल व पत्थर को पहले से तो जमा करके नहीं रखा गया था। एच ब्लाक में रहने वाले मनीष ने बताया कि साजिश के तहत यह उपद्रव हुआ है। उपद्रव के लिए एक समुदाय ने पहले से तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
5 of 8
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत ग्रुप बनाकर हथियार, बोतल व पत्थरों को एकत्रित किया हुआ था। घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उपद्रव करना पूरी तरह से नियोजित था। जिसके लिए बोतल व पत्थर पहले से मंगवा लिए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।