{"_id":"6ac2b776431e1010f4035a76","slug":"indian-railways-24-trains-cancelled-on-the-delhi-rewari-section-from-today-until-the-8th-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेल: दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर आज से 8 तक 24 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और गरीब रथ भी प्रभावित; कई डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेल: दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर आज से 8 तक 24 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और गरीब रथ भी प्रभावित; कई डायवर्ट
Mon, 05 Oct 2026 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:01 AM IST
सार
दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए रेलवे 7 अक्तूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो
विस्तार
दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 5 से 8 अक्तूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए रेलवे 7 अक्तूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान वंदे भारत, गरीब रथ, डबल डेकर सहित कुल 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि आठ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार, मुख्य ब्लॉक 7 अक्तूबर को रहेगा, लेकिन उससे पहले होने वाले कार्यों के कारण 5 अक्तूबर से ही ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। सबसे अधिक 17 ट्रेनें 7 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। इनमें दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल, सिरसा-तिलक ब्रिज और दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी और आसपास के मार्ग की कई लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। 5 अक्तूबर को दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 अक्तूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ, जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें नहीं चलेंगी। 8 अक्तूबर को बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
आठ ट्रेनों के मार्ग बदले
6 अक्तूबर को जम्मूतवी-बाड़मेर, ओखा-साबरमती, भुज-दिल्ली, भुज-बरेली और वेरावल-हरिद्वार ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 7 अक्तूबर को बरेली-भुज, शकूरबस्ती-ओखा और फिरोजपुर कैंट-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का मार्ग बदला रहेगा। कुछ ट्रेनों के गंतव्य और समय में भी बदलाव किया गया है। मुक्तसर-दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली में समाप्त होगी, जबकि गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेवाड़ी तक चलेगी। किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट और दिल्ली-साबरमती 55 मिनट की देरी से चलेगी।