{"_id":"6ac2b6ac3bcb2231bf0ed218","slug":"delhi-rohini-court-lawyers-on-strike-today-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी कोर्ट के वकील आज हड़ताल पर, एसोसिएशन ने कहा- अदालत परिसर में नहीं होने देंगे पुलिस की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट के वकील आज हड़ताल पर, एसोसिएशन ने कहा- अदालत परिसर में नहीं होने देंगे पुलिस की एंट्री
Mon, 05 Oct 2026 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:57 AM IST
सार
एसोसिएशन ने कहा है कि किसी भी जिले के पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
रोहिणी कोर्ट
- फोटो : rohini.dcourts.gov.in/
विस्तार
रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के विरोध में सोमवार को जिला अदालत परिसर में न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहने का आह्वान किया है। एसोसिएशन ने कहा है कि इस दिन किसी भी जिले के पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को जारी नोटिस में बार अध्यक्ष राजीव तेहरान और मानद सचिव परदीप खत्री ने बताया कि 29 सितंबर को महेंद्र पार्क थाने में अधिवक्ता कमलदीप के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। मामले को लेकर कार्यकारिणी समिति ने संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मुलाकात की थी। डीसीपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
एसोसिएशन का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय बाद में अधिवक्ता कमलदीप के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति को इसकी जानकारी भी नहीं दी। बार ने इसे पुलिस की मनमानी के साथ-साथ आश्वासन पर किए गए भरोसे का गंभीर उल्लंघन बताया।
विज्ञापन