फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं कृष्णानंद राय हत्याकांड में बरी हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, जानिए पूरा इतिहास

Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
who is mukhtar ansari acquitted in krishnanand rai murder case full history
- फोटो : अमर उजाला
14 साल पहले 29 नवंबर की वह शाम जब पूर्वांचल एके 47 की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। हत्या भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की हुई थी और आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके साथियों पर लगा था। 14 साल बाद फैसला आया तो मुख्तार और उसके साथियों को बरी कर दिया गया। जानिए कौन है बाहुबली मुख्तार अंसारी और क्या है उनका पूरा इतिहास...
who is mukhtar ansari acquitted in krishnanand rai murder case full history
मुख्तार अंसारी

यूपी के गाजीपुर में जन्मे मुख्तार अंसारी का परिवार प्रदेश की सियासत से जुड़ा रहा है। मुख्तार के दादा अहमद अंसारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। मुख्तार के पिता एक कम्युनिस्ट नेता थे। 1988 में पहली बार हत्या के एक मामले में मुख्तार अंसारी का नाम आया। हालांकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई थी।

who is mukhtar ansari acquitted in krishnanand rai murder case full history
मुख्तार अंसारी

1990 का दशक मुख्तार अंसारी के लिए बड़ा अहम था। छात्र राजनीति के बाद जमीनी कारोबार और ठेकों की वजह से वह जरायम की दुनिया में कदम रख चुके थे। पूर्वांचल के कई जिलों में मुख्तार के नाम की तूती बोलने लगी थी। 1995 में मुख्तार अंसारी ने सियासत में कदम रखा। 1996 में विधानसभा का चुनाव हुआ तो वह चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंच गए। उसके बाद से वह लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is mukhtar ansari acquitted in krishnanand rai murder case full history
मुख्तार अंसारी

2002 के चुनाव में कृष्णानंद राय ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को हरा दिया था। अक्तूबर 2005 में मऊ में हुई संप्रदायिक हिंसा में भी मुख्तार अंसारी पर लोगों को उकसाने का आरोप लगा। जिसके बाद मुख्तार ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
who is mukhtar ansari acquitted in krishnanand rai murder case full history
बेटाें के साथ मुख्तार अंसारी

बसपा और सपा की राजनीति
2007 में मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। मुख्तार अंसारी ने जेल में रहते हुए बसपा के टिकट पर वाराणसी से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा मगर वह भाजपा के मुरली मनोहर जोशी से हार गए। 2010 में मुख्तार अंसारी पर राम सिंह मौर्य की हत्या का आरोप लगा।  मौर्य मन्नत सिंह नामक एक स्थानीय ठेकेदार की हत्या का गवाह था। इसी आधार पर बसपा ने दोनों भाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुख्तार ने इसके बाद कौमी एकता दल का गठन किया। 2012 के चुनाव में मुख्तार और उनके भाई सिगबतुल्लाह अंसारी चुनकर विधानसभा पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed