फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः महिला डॉक्टर की गला रेतकर हत्या करने वाला दोस्त उत्तराखंड से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Fri, 03 May 2019 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused doctor chandra prakash arrest in uttarakhand read full matter
garima murder - फोटो : अमर उजाला

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में एमबीबीएस महिला डॉक्टर की मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव फ्लैट में खून से लथपथ मिला था। इस हत्या में पुलिस को उसके ही मित्र डॉक्टर चंद्र प्रकाश पर शक था जिसे दिल्ली पुलिस ने दो दिन बाद उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उसे उत्तराखंड से दिल्ली लाकर इस मामले की पूछताछ करेगी। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...


 

delhi doctor garima murder accused doctor chandra prakash arrest in uttarakhand read full matter
garima murder - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि महिला डॉक्टर के गले पर किसी धारदार हथियार से कट का निशान मिला था। मृतका की शिनाख्त राजेंद्र नगर, गोरखपुर, यूपी निवासी डॉ. गरिमा मिश्रा (29) के रूप में हुई। वह दिल्ली में रहकर एमडी के लिए कोचिंग कर रही थी। गरिमा के फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त बहराइच निवासी डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी फरार था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक टीम को बहराइच रवाना कर दिया था। शुरुआती जांच के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अब चंद्र प्रकाश से पूछताछ के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है।

delhi doctor garima murder accused doctor chandra prakash arrest in uttarakhand read full matter
garima murder - फोटो : अमर उजाला

डॉ. गरिमा दो दोस्त चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ सीपी और राकेश यादव के साथ 3132, गली नंबर-2, रंजीत नगर में रहती थी। मंगलवार रात करीब 11.00 बजे गरिमा के फोन नहीं उठाने पर दिल्ली के शेख सराय में रहने वाला बुआ का लड़का शिवेंद्र पांडेय गरिमा के फ्लैट पर पहुंचा। उसके कमरे का बाहर से ताला बंद था और अंदर पंखा चल रहा था। शक होने पर उसने रोशनदान से झांककर देखा तो खून से लथपथ गरिमा अंदर फर्श पर पड़ी थी। शिवेंद्र ने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया और कैट्स एंबुलेंस की मदद से गरिमा को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम को गरिमा के कमरे से झगड़े के निशान मिले हैं। पुलिस को  साथी डॉक्टर चंद्र प्रकाश पर हत्या का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused doctor chandra prakash arrest in uttarakhand read full matter
garima murder - फोटो : अमर उजाला

गरिमा ने एमडी की तैयारी के लिए छोड़ दी थी नौकरी
चंद्रप्रकाश और गरिमा तीन माह पूर्व करोलबाग स्थित एनसी जोशी अस्पताल में डॉक्टर थे। दोनों ने एमडी की तैयारी के लिए जनवरी में अस्पताल से नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल वे राजेंद्र नगर की भाटिया कोचिंग से एमडी की तैयारी कर रहे थे।  राकेश यादव अपोलो अस्पताल में डॉक्टर है। मकान मालिक गौतम खुराना के मुताबिक, तीनों ने मिलकर दो रूम का फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। एक कमरे में गरिमा रहती थी, जबकि दूसरे कमरे में राकेश व चंद्र प्रकाश रहते थे।

विज्ञापन
delhi doctor garima murder accused doctor chandra prakash arrest in uttarakhand read full matter
garima murder - फोटो : अमर उजाला

मां का नहीं उठाया था कॉल 
गरिमा के घर जाने से पहले  करीब 8.30 बजे शिवेंद्र पांडेय ने उसे कॉल किया था। लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी गरिमा ने फोन नहीं उठा। मां ने भी गरिमा को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठा।  शक होन पर गरिमा की मां ने शिवेंद्र को कॉल कर गरिमा को जाकर देखने के लिए कहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed