फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The CDS paper taught a lesson in time management.

Delhi NCR News: सीडीएस के पेपर ने समय प्रबंधन की दी सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
आसान सवाल पहले हल करने की रणनीति रही कारगर, जीके ने अभ्यर्थियों को उलझाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में सवालों की कठिनाई से ज्यादा समय का सही इस्तेमाल अभ्यर्थियों के लिए चुनौती बना रहा। रविवार को दिल्ली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर सामान्य से मध्यम स्तर का था, लेकिन सभी प्रश्नों को तय समय में हल करने के लिए शुरुआत से ही समय का बेहतर बंटवारा करना जरूरी था। आसान सवाल पहले हल करने वाले अभ्यर्थियों को पेपर पूरा करने में अपेक्षाकृत कम परेशानी हुई।
अंग्रेजी का पेपर अभ्यर्थियों को सामान्य लगा। हालांकि, व्याकरण, शब्दों के अर्थ और वाक्य सुधार से जुड़े कुछ सवालों में अधिक समय लगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न कठिन नहीं थे, लेकिन विकल्पों को ध्यान से पढ़ने के कारण कुछ सवाल समय ले रहे थे। ऐसे में जल्दबाजी से बचना भी जरूरी था।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान ने अभ्यर्थियों के आकलन को सबसे ज्यादा अलग-अलग किया। कुछ ने इसे सामान्य स्तर का बताया तो कुछ ने कई प्रश्नों को अपेक्षा से अलग पाया। अभ्यर्थियों के मुताबिक जीके में विभिन्न विषयों से सवाल आए थे। नियमित रूप से तैयारी करने वाले छात्रों को इसका फायदा मिला, जबकि चुनिंदा टॉपिक पर निर्भर रहने वालों को परेशानी हुई। गणित को कई अभ्यर्थियों ने अपेक्षाकृत आसान बताया। हालांकि, उनका कहना था कि कुछ सवालों की गणना में समय अधिक लग रहा था। इसलिए प्रश्नों को उनकी कठिनाई के अनुसार चुनना जरूरी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले
अंग्रेजी का पेपर मेरे लिए ठीक था, लेकिन कुछ सवालों में समय लगा। सामान्य ज्ञान में कई प्रश्न मेरी उम्मीद से अलग थे। गणित आसान लगा। मैंने कोशिश की कि पहले आसान सवाल हल करूं, ताकि आखिर में समय की कमी न हो।

- अंकित
पेपर मुझे पूरी तरह कठिन नहीं लगा। तैयारी अच्छी हो तो ज्यादातर सवाल हल किए जा सकते हैं। लेकिन समय का दबाव जरूर महसूस हुआ। मेरे हिसाब से पेपर में सिर्फ सवालों की तैयारी नहीं, बल्कि उन्हें तय समय में हल करने की रणनीति भी जरूरी थी। सामान्य ज्ञान में अच्छे अंक लाना चुनौतीपूर्ण लगा।
- अनंत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed