फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: वाहनों की तलाशी ले रहा था हवलदार, अचानक 'ऊपर' से आ गई मौत, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Jan 2019 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jan 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
delhi cop was checking vehicles on road car hit barricade so hard it jumped on cop died
कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला

द्वारका के सेक्टर-23 में सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ने पुलिस के बैरीकेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरीकेड उछलकर वाहनों की तलाशी ले रहे हवलदार गुलजारी लाल के मुंह में लगा। घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने एक वर्कशॉप से कार को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

delhi cop was checking vehicles on road car hit barricade so hard it jumped on cop died
मृत कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार चालक की पहचान पोचनपुर निवासी नागेश कपूर (33) के रूप में हुई है। वह मायापुरी स्थित हार्ले डेविडसन शोरूम के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत है। आरोपी मूलरूप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात हवलदार गुलजारी लाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ महिपालपुर से द्वारका की ओर आने वाले कैरिजवे पर बैरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहा था। रात एक बजे महिपालपुर की ओर से तेज रफ्तार कार आती नजर आई।

delhi cop was checking vehicles on road car hit barricade so hard it jumped on cop died
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने टॉर्च जलाकर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार को रोकने की बजाय बैरीकेड में जोरदार टक्कर मार दी और कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद बैरीकेड उछलकर सामने खड़े गुलजारी लाल के मुंह पर लगा। गुलजारी लाल गिर गया और मुंह से खून निकलने लगा। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi cop was checking vehicles on road car hit barricade so hard it jumped on cop died
- फोटो : अमर उजाला

राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी
मृतक गुलजारी लाल के साथ काम करने वाले उनके सहयोगियों ने बताया कि वह ड्यूटी के प्रति काफी सजग थे। मूलत: राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले गुलजारी लाल 1990 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले महीने ही उनकी तैनाती द्वारका के सेक्टर 23 थाने में हुई थी। वह परिवार के साथ नजफगढ़ में रहते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों को शव सौंपने से पहले पुलिस अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार वाले शव कोटपुतली ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
delhi cop was checking vehicles on road car hit barricade so hard it jumped on cop died

व्हॉट्सऐप के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची
घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कार की ठीक ढंग से पहचान नहीं कर पाए और न ही उसका नंबर नोट कर पाए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस के लिए उस कार की पहचान करना चुनौती का काम था। पुलिस ने द्वारका में सक्रिय कई व्हॉट्सऐप ग्रुप की मदद ली, जिसमें पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी ने अपने आसपास कोई क्षतिग्रस्त कार देखी है, तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को अस्पताल और नर्सिंग होम पर नजर रखने के लिए कहा, ताकि कोई घायल व्यक्ति इलाज के लिए आता है, तो इससे पूछताछ की जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed