फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 साल बाद बांग्लादेश से लौटा सोनू, सामने आते ही सुषमा ने लगाया गले

Thu, 30 Jun 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
delhi boy sonu who was abducted 6 years ago, returns to his family from bangladesh
सुषमा स्वराज ने सोनू को लगाया गले - फोटो : ट्व‌िटर से
करीब छह साल पहले दिल्ली से अगवा हुआ लड़का सोनू, जिसे बाद में बांग्लादेश में पाया गया बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली अपने पर‌िवार के बीच लौट आया है। यहां वो अपने पिता के साथ आया। सोनू के पिता महमूद ने अपने बेटे के वापस दिल्ली आ जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का तहेदिल से धन्यवाद दिया। वापस आने के बाद सोनू अपने माता प‌िता के साथ व‌िदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी म‌िला।
delhi boy sonu who was abducted 6 years ago, returns to his family from bangladesh
सुषमा स्वराज से म‌िला सोनू - फोटो : ani

सुषमा स्वराज ने सोनू को गले लगाया व उसके माता-प‌िता को बधाई दी। सोनू के पिता महमूद सुषमा स्वराज से म‌िलकर बोले कि मेरा बेटा घर वापस आ गया है, मैं बहुत खुश हूं। मैं आपको धन्यवाद देता हूं। बता दें कि 6 साल पहले दिल्ली से अगवा किया गया सोनू बांग्लादेश में मिला था, जो वहां एक शेल्टर होम में रह रहा था।

delhi boy sonu who was abducted 6 years ago, returns to his family from bangladesh
सोनू लौटा द‌िल्ली - फोटो : ani

मेहमूद बेटे को खोजने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताते हैं कि हर मुमकिन कोशिश कर ली गई थी। कौन सा ऐसा मंदिर या मजार नहीं था, जहां सोनू की सलामती और उसकी मिलने की दुआ नहीं मांगी गई। मई में ही पूरा परिवार मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। आखिर खुदा ने परिवार की सुनी और सोनू को उनके परिवार से मिला दिया। मेहमूद व मुमताज अपने बच्चे को मिलने को ईद का तोहफा बता रहे हैं। परिवार फरिश्ता बनकर आए जमाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi boy sonu who was abducted 6 years ago, returns to his family from bangladesh
सोनू लौटा द‌िल्ली - फोटो : ani

बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान तो आपको याद ही होगी, जिसमें सलमान खान अपने माता-पिता से बिछड़ी एक बच्ची को लेकर भारत से पाकिस्तान जाते हैं। ठीक ऐसे ही बांग्लादेश का जमाल भी दिल्ली के सोनू (12) के लिए बजरंगी भाईजान बनकर भारत आया। काफी जद्दोजहद के बाद उसने सोनू के माता-पिता को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से ढूंढ निकाला। करीब छह साल पूर्व सोनू को इलाके में पड़ोस में रहने वाली एक महिला अगवा कर बांग्लादेश ले गई थी। जमाल से बेटे का पता लगते ही माता-पिता की आंखें छलक गई और वह अपने लाल से मिलने को बेताब हो गए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी परिवार का पूरा साथ दिया। बच्चे और मां के डीएनए टेस्ट कराए गए जो मैच हो गया।

विज्ञापन
delhi boy sonu who was abducted 6 years ago, returns to his family from bangladesh
सोनू लौटा द‌िल्ली - फोटो : ani

सोनू के माता-पिता अपने बच्चे के मिलने को ईद का तोहफा बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोनू को पूरा परिवार ए-103, ई-44 नई सीमापुरी में रहता है। घर में पिता मेहमूद, मां मुमताज उर्फ माधुरी, एक बड़ा भाई नोंटू (14), छोटा भाई मेहफूज (6) और बहन चांदनी (5) है। मेहमूद सीमापुरी स्थित मीना मार्केट में मोटर मैकेनिक है। 25 मई, 2010 को सीमापुरी में घर के बाहर से अचानक छह साल का सोनू गायब हो गया था। नोंटू जो उस समय आठ साल का था, उसने बताया कि एक महिला सोनू को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद परिवार ने सोनू को खूब ढूंढा। सीमापुरी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। छह साल से परिवार दर-दर की ठोंकरे खा रहा था, लेकिन सोनू का पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed