{"_id":"577413174f1c1bc97379cd97","slug":"bangladeshi-bajrangi-bhaijaan-was-jailed-for-sonu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी है कहानी: सोनू को परिवार से मिलवाने के लिए जेल भी गया 'बांग्लादेशी बजरंगी भाईजान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी है कहानी: सोनू को परिवार से मिलवाने के लिए जेल भी गया 'बांग्लादेशी बजरंगी भाईजान'
Thu, 30 Jun 2016 10:05 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू और उसका बजरंगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनू के लिए बजरंगी भाईजान बने जमाल ने उसे परिवार से मिलवाने के लिए बांग्लादेश में 39 दिन जेल में सजा भी काटी। दरअसल, रहीमा ने झूठी एफआईआर दर्ज कराकर जमाल को जेल भिजवा दिया था।
2 of 5
सोनू के परिजन और जमाल
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में पेशी के दौरान जमाल ने अदालत को सोनू के बारे में बताकर भारत जाकर उसके माता-पिता को ढूंढने की आज्ञा मांगी थी। कोर्ट से इजाजत मिलते ही जमाल पासपोर्ट बनवाकर कोलकाता, पटना होते हुए दिल्ली पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने मेहमूद को ढूंढ निकाला और परिवार को सारी बात बताई।
3 of 5
सोनू का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मेहमूद के मुताबिक, करीब छह माह पूर्व सोनू ने रहीमा के घर पर जमाल को बताया था कि वह भारत का रहने वाला है। रहीमा उसे दिल्ली, सीमापुरी स्थित घर से उठाकर यहां ले आई थी। सोनू ने अपने माता-पिता के पास जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बस जमाल ने उसे परिवार से मिलवाने की ठान ली। यह बात जब रहीमा को पता चली तो उसने लोकल थाने में जमाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। सोनू को उसने अपना बच्चा बताया था पुलिस ने जमाल को गिरफ्तार जेल भेज दिया। जमाल की नौकरी भी चली गई।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू और फोटो दिखाते उसके पिता
कोर्ट में पेशी के दौरान जमाल ने सोनू के बारे में सारी बात बताई। अदालत से इजाजत मिलते ही वह भारत आ गया। यहां पहुंचकर उसने मेहमूद को टूटी-फूटी हिंदी में सारी कहानी बताई। करीब 10 दिन मेहमूद के पास रुककर जमाल विदेश मंत्री से भी मिला और वापस अपने वतन लौट गया। मेहमूद जमाल को अल्लाह की तरफ से भेजा गया एक फरिश्ता बताते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।