दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस की टीमों ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के इलाकों के होटलों में रात भर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान सभी होटलों के रजिस्टरों की गहन जांच की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Delhi Blast: पुलिस ने पहाड़गंज से चार को उठाया, बदरपुर से लेकर लालकिले तक हो रही जांच; उमर को लेकर सस्पेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:36 PM IST
सार
फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े आरोपी डॉ. उमर के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि वहीं कार को चला रहा था। हालांकि मृतक की पहचान डीएनए परीक्षण के बाद ही पुष्टि की जाएगी। उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभी तक जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन