फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घटना वाले दिन पति ने एयर होस्टेस की मां से की थी कई बार बदसलूकी

Tue, 17 Jul 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
delhi air hostess death mystery:on day of incident husband mayank call her mother twice do misbehave
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

हौजखास के पंचशील पार्क में अनीसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने मयंक व उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ओर जहां अनीसिया की मां ने बेटी के हनीमून की रात में क्या हुआ ये बताया है। वहीं पुलिस को छानबीन के दौरान ये पता चला है कि घटना वाले दिन मयंक ने अनीसिया की मां को कई बार फोन किया था।

delhi air hostess death mystery:on day of incident husband mayank call her mother twice do misbehave
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस को पता चला है कि अनीसिया ने 11.40 बजे अपनी मां को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था कि मयंक घर पर हैं, दोनों अलग-अलग कमरे में हैं।
delhi air hostess death mystery:on day of incident husband mayank call her mother twice do misbehave
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
12.11 बजे नीलम ने हालचाल के लिए बेटी को मैसेज किया तो मयंक ने दो बार कॉल कर नीलम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं 2.13 बजे और 2.24 बजे मयंक ने दो बार मैसेज कर अभद्र भाषा का प्रयास किया। पुलिस उसकी जांच कर रही है। दूसरी तरफ अनीसिया के भाई ने पुलिस पर जांच में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air hostess death mystery:on day of incident husband mayank call her mother twice do misbehave
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

उसका आरोप है कि घटना वाले दिन एफएसएल की टीम को नहीं बुलाया गया। वहीं, मयंक के फ्लैट को भी सील नहीं किया गया। ऐसे में मयंक को वहां से सबूत नष्ट करने का भरपूर समय मिला। अनीसिया के सोशल साइट से अकाउंट डिलीट कर दिए गए। वहीं, उसके मोबाइल से भी छेड़छाड़ की गई है। करण का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर केस हल्का करने के लिए मौका दिया है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप सही नहीं है। पहले दिन क्राइम टीम ने जरूरी सबूत उठा लिये थे। इसलिए फ्लैट को सील नहीं किया गया।

विज्ञापन
delhi air hostess death mystery:on day of incident husband mayank call her mother twice do misbehave
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

मां ने बताई हनीमून के रात की खौफनाक दास्तान अनीसिया की मां का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही मयंक व उनकी बेटी हनीमून के लिए दुबई गए थे, जहां मयंक ने होटल की लॉबी व कमरे में अनीसिया के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर अनीसिया होटल छोड़कर दुबई में ही रहने वाली अपनी दोस्त के घर चली गई थी, जहां से वह अकेले स्वदेश लौट आई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अनीसिया की मां के साथ भी बदसलूकी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed