नई दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने कैब में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कैब हवा में उछल गई और डिवाइडर से टकरातेे हुए पलट गई। हादसे में कैब चालक की मौत हो गई।
2 of 8
कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम स्थित एक फूड कॉन्सेप्ट कंपनी में विश्लेषक की नौकरी करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने पुष्टि के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल लिया है।
3 of 8
कार एक्सीडेंट में मृतक मजरूल
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला नजरूल इस्लाम (30) गुरुग्राम में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अर्जिना व दो बच्चे हैं। वह वैगनआर कार को उबर के साथ अटैच कर चलाता था। रविवार रात वह दक्षिण दिल्ली में सवारियां छोड़कर वापस गुरुग्राम जा रहा था। (फोटो में मृतक नजरुल)
4 of 8
बीएमडब्ल्यू कार का सवार
- फोटो : अमर उजाला
जब वह आईआईटी हॉस्टल बस स्टॉप के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की बीएमडब्ल्यू एसयूबी कार (CH01AZ2534)ने उसकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। (फोटो में बीएमडब्ल्यू ड्राइवर शोएब)
5 of 8
कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
इससे कैब हवा में उछल गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नजरूल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।