हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान हुमायूं के मकबरे के नजदीक मौजूद पत्ते शाह की दरगाह के दो कमरों की छत और दीवार ढहने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल में नवादा बिहार निवासी आबिद (37) ने दम तोड़ दिया। एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों की मौत हुई थी। इनमें मां-बेटी भी शामिल थीं। पुलिस ने शनिवार को एम्स और सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद सभी छह लोगों के शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
दिल्ली: निजामुद्दीन में दरगाह की दीवार-छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ी, ASI ने किया मुआयना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:50 PM IST
सार
हादसे के बाद से दरगाह के चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। दरगाह को अंदर से बंद कर दिया गया है। इस दौरान एक-दो श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर आए जिन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं थी। हादसे के बारे में जानकर वह मायूस हो गए और दुखी मन से वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन