राजधानी में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में शनिवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। लेकिन, शाम के समय अच्छी बारिश हुई। ऐसे में इंडिया गेट पर आए पर्यटक बारिश का लुफ्त उठाते दिखे। जहां जन्माष्टमी पर बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया, लेकिन दूसरी ओर बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। ऐसे में बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया।
2 of 5
दिल्ली में बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। यही नहीं, बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दफ्तर से घर जा रहे लोग बीच सुरक्षित जगह रूककर बारिश के थमने का इंतजार करते दिखे।
3 of 5
दिल्ली में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 98 से 71 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 4.6, रिज में 1.8, लोधी रोड़ में 0.2 और पालम में बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
4 of 5
इंडिया गेट पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
हल्की बारिश और बादलों वाला मौसम बना रहेगा
राजधानी के साथ ही एनसीआर में हल्की बारिश और बादलों वाला मौसम बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर पड़ने वाली फुहारों के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
5 of 5
इंडिया गेट पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 17, 18 और 20 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 19, 21 और 22 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए रहे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की तो कुछ इलाकों इलाकों में तेज बारिश हुई।