फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्वर गर्ल दीपा मलिक की बेटी ने बताया क्यों सिर्फ उनकी मां ही ला सकती थीं ये मेडल

Thu, 15 Sep 2016 10:04 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 15 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Daughter already expected medal from mother, After rio here is next target
रियो पैरालंपिक में गुड़गांव की दीपा मलिक ने वह कर दिखाया जो हर खिलाड़ी के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। शॉटपुट इवेंट में जैसे ही उन्होंने रजत पदक जीता वह पूरी दुनिया में छा गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने उनसे मिलने की इच्छा जता दी है। 

 
Daughter already expected medal from mother, After rio here is next target
दीपा मल‌िक की सोसायटी में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

दीपा की सफलता भले ही लोगों के लिए अचरज हो मगर उनकी बेटी देविका मलिक को इसका विश्वास था। रियो में बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा उन्होंने उम्मीद की थी। देविका खुद पैरा एथलीट हैं। उनके राष्ट्रीय स्तर पर आठ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन मेडल हैं। 

Daughter already expected medal from mother, After rio here is next target
दीपा मल‌िक की सोसायटी में मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-1 के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में रहने वाली दीपा मलिक ने 45 वर्ष की उम्र में शानदार कारनामा किया है। गुड़गांव में इस समय सिर्फ और सिर्फ दीपा के कारनामे की ही चर्चा चल रही है। हर किसी की जुबान पर उनका नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter already expected medal from mother, After rio here is next target
deepa malik profile - फोटो : Amar ujala

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता टूट ही नहीं रहा है। दीपा की बेटी देविका मलिक ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें अपनी मां की सफलता का पूर्ण विश्वास था। वह लगातार इंटरनेट पर गेम्स का अपडेट देख रही थीं। 

विज्ञापन
Daughter already expected medal from mother, After rio here is next target
दीपा मलिक - फोटो : getty

वहीं से उन्हें मां के जीत की सूचना मिली। इसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। तभी से बधाईयों का दौर शुरू हो गया। एक मिनट भी फोन शांत नहीं हो रहा है। देविका बताती हैं कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों को मां के जीत की जानकारी फोन, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed