{"_id":"5d6239bf8ebc3e0164405c2b","slug":"crowd-gathered-outside-bjp-headquarters-for-arun-jaitley-last-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेटली के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर उमड़ी भीड़, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर उमड़ी भीड़, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये दिग्गज
Sun, 25 Aug 2019 01:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता जेटली के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन कार्यक्रम चल रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां नौ अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
Trending Videos
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व वित्त मंत्री का पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित घर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ तथा ‘जेटली जी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे हैं।
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, रविशंकर प्रसाद, प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजित सिंह, आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जेटली को दी श्रद्धांजलि।
Delhi: Senior Congress leader Motilal Vohra, NCP leaders Sharad Pawar & Praful Patel, RLD leader Ajit Singh and Former Andhra Pradesh CM & TDP leader N Chandrababu Naidu arrive at the residence of Former Union Minister & BJP leader Arun Jaitley to pay their last respects to him. pic.twitter.com/X0jW3kc67d
— ANI (@ANI) August 25, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा रामदेव और नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
योगगुरु बाबा राम देव भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हम सबको अनाथ करके चले गए। जेटली जैसे लोग युगों के बाद आते हैं।
विज्ञापन
जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और पार्टी को नुकसान हुआ। हम सबको पारिवारिक नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर जेटली को श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tributes to former Union Minister #ArunJaitley, at party headquarters. pic.twitter.com/0td6768qvE
— ANI (@ANI) August 25, 2019