{"_id":"5b081ade4f1c1b8f6e8b48a0","slug":"young-man-working-in-the-gym-shot-by-miscreants-in-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के बगल में शख्स कर रहा था जिम, अचानक बदमाशों ने बरसा दी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बगल में शख्स कर रहा था जिम, अचानक बदमाशों ने बरसा दी गोलियां
Sat, 26 May 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह तीन बदमाशों ने जिम में घुसकर एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बाजितपुर गांव निवासी मोनू के हाथ और पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
2 of 5
demo pic
शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जता रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
3 of 5
demo pic
उधर पीड़ित के पिता का कहना है कि उसके बेटे यह दूसरा हमला है। इससे पूर्व भी बदमाशों ने उसे पीठ पर गोली मार दी थी। उस मामले में भी अभी तक हमलावरों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस के अनुसार मोनू सपरिवार बाजितपुर गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
शुक्रवार सुबह 6:30 बजे मोनू घर के पास स्थित जिम में गया था। करीब 20 मिनट बाद ही तीन बदमाश जिम में घुसे और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें से तीन गोली मोनू को लगी। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश गलियों से निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिम पहुंचे मोनू के परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोनू अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मोनू के पिता अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मोनू पर पिछले साल भी नांगल मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। गोली उसके पीठ में लगी थी। उस मामले में शामिल आरोपियों का आज तक पता नहीं चला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।