फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंकाने वाला है उस महिला का सच, जिसका कमरे से मिला था हाथ-पैर बंधा शव

Tue, 07 May 2019 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
woman who killed in narela her accused husband arrest probe reveals shocking facts on woman
नरेला में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के नरेला इलाके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार युवक को पुलिस ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोला घटना को अंजाम देने के बाद वह मुंबई भाग गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि अवैध संबंध के शक में उसने पत्नी की हत्या की है। हालांकि इस मामले में मृतक महिला के बारे में कुछ ऐसे चौंकाने वाले सच सामने आए हैं जो विश्वास कर पाना मुश्किल है...

woman who killed in narela her accused husband arrest probe reveals shocking facts on woman
नरेला में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार को नरेला पुलिस ने एक मकान के कमरे से कंबल में लिपटा हुआ सीतामढ़ी बिहार निवासी काजल (32) का शव मिला था।  उसके मुंह में कपड़े ठूंसे हुए थे और हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि काजल भोला नाम के किराएदार की पत्नी थी। 28 अप्रैल को भोला से वह आखिरी बार मिला था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सीतामढ़ी भेजा गया।  

woman who killed in narela her accused husband arrest probe reveals shocking facts on woman

वहां से सूचना मिली कि आरोपी मुंबई भाग गया है। मुंबई में रहने वाले भोला के एक दोस्त का फोन नंबर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उससे पता चला कि आरोपी मुंबई से सीतामढ़ी के लिए ट्रेन से रवाना हुआ है। पुलिस टीम सीतामढ़ी से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंची। 5 मई की सुबह ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने फोटो के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। गले में पहने एक लॉकेट के जरिए पुलिस ने एक बोगी से भोला को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman who killed in narela her accused husband arrest probe reveals shocking facts on woman

दो-तीन माह बाद घर लौटने पर हुई थी कहासुनी
पूछताछ में भोला ने खुलासा किया कि दो-तीन माह तक गायब रहने के बाद काजल 29 अप्रैल को वापस घर आई थी। उसे शक था कि उसका किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। वापस आने के बाद काजल ने भोला के साथ रहने की बात कही, इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में भोला ने काजल का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इससे गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर काजल की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
woman who killed in narela her accused husband arrest probe reveals shocking facts on woman

महिला ने छिपकर कर ली थी दूसरी शादी
भोला ने काजल से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। चूंकि उसे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था, इसलिए उसने बच्चों को अपने माता-पिता के पास गांव में छोड़ रखा था। जांच में खुलासा हुआ कि काजल ने नाम बदलकर जनवरी माह में भोरगढ़ निवासी सरोज नाम के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। सरोज को उसने पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। काजल ने भोला को भी अपनी दूसरी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed