फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक तो ऐसे दे डाली खौफनाक मौत, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी 

Mon, 06 May 2019 04:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair Doubt after one year of marriage 
हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में अपनी हंसती खेलती दुनिया उजाड़ दी। नैनीताल के पीरूमदारा के कीर्ति कुंज में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पीरूमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक पत्नी पर शक करता था।

Wife Brutal murder for extra marital affair Doubt after one year of marriage 
हत्यारोपी पति की बेटी - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से देहरादून की रहने वाली 24 वर्षीय अंजलि पुत्री मदन सिंह नेगी की शादी कीर्ति कुंज पीरूमदारा निवासी संदीप बिष्ट पुत्र खड़क सिंह से हुई थी। दोनों की तीन महीने की बेटी भी है। शुक्रवार देर रात सास पुष्पा देवी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि पुष्पा देवी अपने बड़े बेटे प्रदीप सिंह के घर शांति कुंज चली गई। 

Wife Brutal murder for extra marital affair Doubt after one year of marriage 
हत्यारोपी पति की मां - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इधर विवाद बढ़ने पर संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह तीन महीने की बेटी आकांक्षा को भाई के घर छोड़कर भाग गया। सुबह करीब पांच बजे के आसपास आरोपी युवक की मुंहबोली बहन पूजा घर पहुंची तो वहां अंजलि का शव फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair Doubt after one year of marriage 
हत्यारोपी पति की मां - फोटो : अमर उजाला

सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। दोपहर में एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने दोपहर बाद पीरूमदारा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। 

विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair Doubt after one year of marriage 
हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में पुताई का काम करने वाले अंजलि के पिता मदन सिंह नेगी दोपहर बाद रामनगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आए दिन दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी अंजलि ने मारपीट की शिकायत की थी। दूर होने के चलते वह कुछ नहीं कर पाए। छह महीने पहले भी मारपीट की थी। कई बार तो दामाद से माफी मांगी लेकिन वह नहीं माना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed