फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman put in prostitute in the name of job assaulted made mms and blackmailed

काम दिलाने के बहाने महिला को देह व्यापार में धकेला, बनाया दुष्कर्म का वीडियो और करते रहे ब्लैकमेल

Sat, 09 Feb 2019 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
woman put in prostitute in the name of job assaulted made mms and blackmailed
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

गीता कॉलोनी में घरों में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओंं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलत: पश्चिम बंगाल निवासी 28 वर्षीय पीड़िता पति और दो बच्चों के साथ झील खुरंजा इलाके में रहती है। पिछले साल सीलिंग की वजह से फैक्टरी में कार्यरत उसके पति की नौकरी छूट गई थी। ऐसे में पीड़िता काम की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली गीता ने घरों में खाना बनाने का काम दिलाने का झांसा दिया। 21 अक्तूबर 2018 को काम दिलाने के बहाने गीता उसे प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप के घर ले गई थी, जहां प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोप है कि इस दौरान गीता ने उसका वीडियो बना लिया। महिला की तबीयत खराब होने पर उसे लोकनायक अस्पताल लेकर गई। आरोप है कि अस्पताल में भी दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 अक्तूबर को आरोपी उसे रानी गार्डन में रहने वाली एक महिला के घर लेकर गई। जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके दो दिन बाद पीड़िता के साथ गीता कॉलोनी में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।

गीता उसे अपने एक किराएदार के पास छोड़कर फरार हो गई

पीड़िता का आरोप है कि गीता उसे अपने एक किराएदार के पास छोड़कर फरार हो गई। वीडियो बनाए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की वजह से पीड़िता दो माह तक चुप रही। उसके बाद दिसंबर माह में उसने पति को सारी बात बताई।

पति ने एनजीओ की मदद से महिला आयोग में इसकी शिकायत की। तीन फरवरी को इस बाबत गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने गीता को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि आरोपी डीलर को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed