{"_id":"5b28b1e34f1c1b254d8b73a0","slug":"police-says-man-dead-after-collision-between-2-bike-not-cow-slaughter-rumor-in-hapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने किया खुलासा, गोकशी की वजह से नहीं हुई शख्स की मौत, ये है बवाल की जड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया खुलासा, गोकशी की वजह से नहीं हुई शख्स की मौत, ये है बवाल की जड़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
cow
हापुड़ के एक गांव में गाय वध की अफवाहों पर एक आदमी को जमकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 3 गाय और एक बछड़े को गोकशी के लिए ले जाने अफवाह पर दोनों को पीटा गया था। हालांकि, पुलिस ने इसे मोटरसाइकिल दुर्घटना पर लड़ने का मामला बता रही है।
गाय
- फोटो : self
सोमवार दोपहर गांव बझैड़ा खुर्द निवासी कुछ महिलाएं जंगल में चारा काटने गईं थीं। वहां उन्होंने चार लोगों को तीन गायों व एक बछड़े को जंगल के रास्ते से ले जाते हुए देखा। इस पर महिलाओं ने गांव में पहुंचकर लोगों को मामले की जानकारी दी। गायों को गोकशी के लिए ले जाने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए।
भीड़ को आता देखकर उक्त लोगों ने गायों को मौके पर छोड़कर भागने का प्रयास किया। मगर, ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को दबोच लिया। अन्य दो लोग ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग गए। भड़की भीड़ ने दोनों व्यक्तियों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल होकर लहूलुहान हो गए। मामले की जानकारी दोनों सुमदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
भीड़ को आता देखकर उक्त लोगों ने गायों को मौके पर छोड़कर भागने का प्रयास किया। मगर, ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को दबोच लिया। अन्य दो लोग ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग गए। भड़की भीड़ ने दोनों व्यक्तियों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल होकर लहूलुहान हो गए। मामले की जानकारी दोनों सुमदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
cow
सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार व कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों समुदायों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घायल मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी कासिम(45) की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं गांव मदापुर निवासी समयद्दीन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर है। आज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
cow
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने बताया कि हापुड़ में 2 बाइको के बीच टक्कर हो गई थी। जिसके बाद बाइक सवारों में से एक के समर्थकों ने दूसरे बाइक वाले की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।