प्रगति मैदान में सक्रिय फरीदाबाद का चोर गिरोह आईटीपीओ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिर का दर्द बन गया है। मंगलवार को व्यापार मेले में आम लोगों के लिए चौथा दिन था और इन चार दिनों में सुरक्षा एजेंसियों के पास दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों के पर्स और सामान अचानक गायब होने की शिकायत पहुंची हैं।
PICS: ट्रेड फेयर में जब अचानक गायब हुए दो दर्जन लोगों के पर्स तो खुला बड़े गिरोह का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के चलते सीसीटीवी फुटेज के जरिए मंगलवार को फरीदाबाद को चोर गिरोह की सरगना को दूसरे दिन ट्रेस करके मेले से रंगे हाथों दबोचा लिया गया। इस गिरोह की अन्य महिला सदस्यों की तलाश जारी है। प्रगति मैदान का हॉल नम्बर 9, 10 और 11 में आम लोगों के प्रवेश का चौथा दिन, समय शाम के करीब सवा 4 बजे, तभी सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग कर रहे आईटीपीओ को सीनियर सुरपवाइजर शाहिद अली ने मॉनिटरिंग स्क्रीन पर सोमवार को एक महिला का पर्स चोरी करने की कोशिश के बाद फरार हुई महिला को दर्शकों की भीड़ में पहचान लिया।
इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। महिला बोली साहब मेरे को काहे को पकड़ा है मैं तो बस मेला घूमने आई हूं। इसी दौरान आईटीपीओ महाप्रबंधक (सुरक्षा) ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो महिला की पहचान एक दिन पहले दिखी चोर के रूप में हो गई। पूछताछ में महिला ने खुद का नाम फरीदाबाद निवासी रंजना बताया। हालांकि तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन वह टिकट लेकर मेले में दाखिल हुई थी। पूछताछ में उसने सुरक्षा एजेंसियों को बरगलाने की कोशिश की और कहा मैं पहली बार मेले में आई हूं। लेकिन सीसीटीवी से पहचान होने के बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सोमवार को इसी महिला ने तीन महिला दर्शकों का करीब आधे घंटे से ज्यादा पीछा किया था और मौका पाते ही एक महिला के बैग में हाथ डाला था, लेकिन वह पकड़ी गई और महिलाओं ने उसकी मिलकर पिटाई भी की। इस दौरान वह महिलाओं को धक्का देकर भीड़ में गुम हो गई। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन तब तक महिला चोर फरार हो चुकी थी।
कोलकाता की बुजुर्ग महिला का बैग जीएम ने तलाशा
कोलकाता निवासी प्रीति बासू (70) गाजियाबाद निवासी अपनी बेटी पोनी घोष हाजरा के पास आई थीं। मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ व्यापार मेला घूमने पहुंची। उसी दौरान उनका कैश से भरा बैग अचानक गायब हो गया। उसके बाद उन्होंने हर जगह अपना पर्स तलाशा, लेकिन कहीं नहीं मिला। मौके पर पहुंचे महाप्रबंधक (सुरक्षा)अजय कुमार वशिष्ठ ने सुरक्षा टीम के साथ स्टॉल्स की संख्ती से जांच की और बुजुर्ग महिला का पर्स आधे घंटे में ढूंढ़ निकाला। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को उनका पर्स लौटाया तो बुजुर्ग महिला की आखें भर आई और उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया।
फर्जी टिकट के जरिए प्रवेश
मेला प्रशासन ने गेट नंबर आठ पर दो युवकों को फर्जी टिकटों के जरिए प्रवेश करते हुए पकड़ा। वहीं ब्लैक में टिकट बेचते हुए भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।