फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार से भीषण टक्कर में पलटी स्कूल वैन, मौके पर ही छात्र की मौत के बाद पिता ने किए उसके नेत्रदान

Fri, 07 Oct 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
school van collides with swift car, 1 student died on the spot
accident - फोटो : अमर उजाला

नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद में बुढैना चौक के पास शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पहली कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई जबकि सात अन्य छात्र घायल हो गए। इनमें से पांच को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।



हादसा सुबह करीब 7:15 बजे का बताया जा रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद की अलग अलग सोसायटियों से बच्चों को लेकर स्कूल सेक्टर 17 के मॉर्डन स्कूल आ रही थी। स्कूल वैन को पलवल के सहराना गांव निवासी अमित चला रहा था। जैसे वैन चालक बुढ़ैना पुल के पास चौराहा पार करने लगा, इतने में ही बल्लभगढ़ की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई और वैन के पिछले पहिए की ओर साइड में तेज टक्कर मारी।

school van collides with swift car, 1 student died on the spot
accident - फोटो : अमर उजाला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन तीन पलटी खाकर उलट गई। टक्कर लगते ही वैन के दरवाजे खुल गए। इस दौरान एडल डिवाइन अपार्टमेंट निवासी सक्षम (5 वर्ष) वैन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सक्षम वैन में बीच वाली सीट पर बैठा था। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

school van collides with swift car, 1 student died on the spot
accident - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने क्षतिग्रस्त वैन से बच्चों को निकाला। खेड़ी कलां निवासी धीरज अपनी कार से घायल बच्चों को मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचा। इस हादसे में मृतक छात्र सक्षम का बड़ा भाई कुबलेश (12), पार्क फ्लोर सेक्टर 76 निवासी प्रवेश (8 वर्ष) और लोकेश्वर (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चार अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में घायल छात्र प्रवेश की हालत नाजुक बनी हुई है। स्विफ्ट डिजायर कार का चालक जसाना गांव निवासी अनंगपाल मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता राकेश सिंह की शिकायत पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
school van collides with swift car, 1 student died on the spot
accident - फोटो : अमर उजाला

जागरूक अभिभावक बना रक्षक
कार की जोरदार टक्कर से पलटी इको वैन में सवार बच्चे चिल्लाने लगे, तो अपनी बच्ची को डीपीएस स्कूल छोड़ जा वापिस गांव जा रहे धीरज नरवत ने आवाज सुनी। बच्चों की आवाज सुनकर धीरज ने अन्य लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को अपनी गाड़ी में डालकर तुरंत मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। इस दरियादिली से अभिभावक बार-बार धीरज का आभार जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि धीरज समय पर नहीं पहुंचता तो अन्य बच्चों की जान पर भी बन सकती थी।

विज्ञापन
school van collides with swift car, 1 student died on the spot
accident - फोटो : अमर उजाला

मृतक छात्र के नेत्रदान
हादसे में जान गंवाने वाला पांच वर्षीय मासूम सक्षम के पिता ने इस मुश्किल घड़ी में भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान सक्षम के नेत्रदान करा दिए। पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हुए। वहीं, हादसे के बाद पूरे स्कूल में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed