फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपियों ने महिला को जबरन पिलाई थी बीयर, फिर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक करते रहे दरिंदगी

Fri, 23 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 23 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
 police arrested four accused of sohna gangrape case withen 48 hours
gangrape
पिछले तीन दिनों से चल रहे गुरुग्राम से लाई गई महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत चार लोगों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया है। जबकि अभी गैंगरेप का ग्रेनो का एक आरोपी फरार चल रहा है। हरियाणा के दो आरोपी देह व्यापार से जुड़े हुए हैं और उन्होंने ही महिला को ग्रेटर नोएडा के तीनों आरोपियों के सुपुर्द किया था। 

 
 police arrested four accused of sohna gangrape case withen 48 hours
sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने सूरजपुर स्थित कार्यालय में मीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। 48 घंटे में घटना का खुलासा करने पर एंटी एक्सटॉर्सन सेल को अपर पुलिस महानिदेशक ने 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।       
 
 police arrested four accused of sohna gangrape case withen 48 hours
gangrape
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पहुंचकर एमजी मेट्रो स्टेशन स्थित सहारा मॉल के पास से ऑटो चालक की तलाश की थी। पता चला था कि ऑटो चालक ने महिला को तीन युवकों के साथ कार में बैठाया था। जानकारी पर पुलिस ने ऑटो चालक को बुधवार को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पूछताछ में ऑटो चालक द्वारा बताए गए डीएल नंबर की सेंट्रो कार के आधार पर पुलिस ने लोकल लिंक के आधार पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 police arrested four accused of sohna gangrape case withen 48 hours
sohna gangrape
बृहस्पतिवार को एटीएस गोलचक्कर के पास सेंट्रो कार में सवार नरेश नागर और राहुल नागर दोनों निवासी इमलिया को एंटी एक्सटॉर्शन सेल और कासना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि घटना वाली रात उनके साथ किशन सिंह निवासी इमलिया भी था। इसके अलावा पुलिस ने ऑटो चालक आफरीदी निवासी आली, जिला पलवल और असरू निवासी डुंगरपुर, जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
   
विज्ञापन
 police arrested four accused of sohna gangrape case withen 48 hours
sohana gangrape
तीनों आरोपी ग्रेटर नोएडा से सेंट्रो कार से ही गुरुग्राम आए थे। यहां उन्होंने महिला को साथ ले जाने के लिए ऑटो चालक को तीन हजार रुपये दिए थे। यहां तीनों ने बियर पी और पीड़िता को भी पिलाकर दुष्कर्मं किया। नशे की हालत में आरोपी महिला की मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती करते रहे और महिला को दूर छोड़ने के इरादे से कासना थाना क्षेत्र में चाचा के ढाबा के पास आ गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ एक बार फिर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर तीनों ने महिला से मारपीट की और यथार्थ अस्पताल के पास फेंक कर भाग गए।       
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed