{"_id":"57fdd8514f1c1b266c28e577","slug":"palwal-woman-who-prepared-bomb-to-explode-ex-boyfriend-opens-up-and-tells-why-she-becamwe-murderer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रेमी को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली माशूका ने बताया क्यों उसे बनना पड़ा कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रेमी को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली माशूका ने बताया क्यों उसे बनना पड़ा कातिल
Thu, 13 Oct 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bomb
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पलवल में विस्फोटक बम रखने की आरोपी आरती उर्फ लक्ष्मी ने खुद के कातिल बनने व बम लाने का आरोप सिस्टम पर मढ़ा है। आरती का कहना है कि अगर उसकी सुनवाई हो जाती तो ना तो उसके हाथों कत्ल होता व ना ही वह बम लाने जैसा कदम उठाती। फिलहाल गांव गुलाबद में बुजुर्ग की हत्या करने व बम लाने के आरोप में आरती पुलिस रिमांड पर है।
2 of 5
bomb
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हाथरस निवासी आरती उर्फ लक्ष्मी को होडल सीआईए ने हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव गुलाबद के 65 वर्षीय बाबूलाल की हत्या के मामले में रविवार को उसके गैंगस्टर साथी प्रदीप उर्फ दारोगा के साथ गिरफ्तार किया था।
3 of 5
bomb
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा था कि क्योंकि बाबूलाल ने उसके प्रेमी को उससे जुदा कर दिया था, जिसके प्रतिशोध में उसने बाबूलाल की हत्या कर दी। हालांकि बाद में उसकी निशानदेही पर पलवल कैंप थाना पुलिस ने इस्लामाबाद से तीन जिंदा बम भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bomb
आरती पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रही है, यूपी में वह हत्या के मामलों में बरी हो गई थी। लेकिन अब हत्या व बम रखने को वह सिस्टम की कमी बता रही है। आरती ने पुलिस पूछताछ में यह भी कबूल किया कि उसके पांच-छह लोगों से प्रेम संबंध रहे हैं, लेकिन वह कहती है कि राकेश के साथ बिताए छह सालों को वह भूल नहीं पाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
bomb
- फोटो : अमर उजाला
राकेश व उसे बाबूलाल ने जुदा कर दिया था। वह कहती है कि उसने इस बात की शिकायत पलवल महिला थाना पुलिस को भी दी व पुलिस के आला अधिकारियों से भी फरियाद की। लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने प्रतिशोध की आग में जलते हुए बाबूलाल की हत्या कर दी व राकेश के घर को राकेश सहित उड़ाने के लिए बम ले आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।