फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रेमी को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली माशूका ने बताया क्यों उसे बनना पड़ा कातिल

Thu, 13 Oct 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 13 Oct 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
palwal woman who prepared bomb to explode ex boyfriend opens up and tells why she becamwe murderer
bomb - फोटो : अमर उजाला

पलवल में विस्फोटक बम रखने की आरोपी आरती उर्फ लक्ष्मी ने खुद के कातिल बनने व बम लाने का आरोप सिस्टम पर मढ़ा है। आरती का कहना है कि अगर उसकी सुनवाई हो जाती तो ना तो उसके हाथों कत्ल होता व ना ही वह बम लाने जैसा कदम उठाती। फिलहाल गांव गुलाबद में बुजुर्ग की हत्या करने व बम लाने के आरोप में आरती पुलिस रिमांड पर है।

palwal woman who prepared bomb to explode ex boyfriend opens up and tells why she becamwe murderer
bomb - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हाथरस निवासी आरती उर्फ लक्ष्मी को होडल सीआईए ने हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव गुलाबद के 65 वर्षीय बाबूलाल की हत्या के मामले में रविवार को उसके गैंगस्टर साथी प्रदीप उर्फ दारोगा के साथ गिरफ्तार किया था।

palwal woman who prepared bomb to explode ex boyfriend opens up and tells why she becamwe murderer
bomb - फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा था कि क्योंकि बाबूलाल ने उसके प्रेमी को उससे जुदा कर दिया था, जिसके प्रतिशोध में उसने बाबूलाल की हत्या कर दी। हालांकि बाद में उसकी निशानदेही पर पलवल कैंप थाना पुलिस ने इस्लामाबाद से तीन जिंदा बम भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
palwal woman who prepared bomb to explode ex boyfriend opens up and tells why she becamwe murderer
bomb

आरती पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रही है, यूपी में वह हत्या के मामलों में बरी हो गई थी। लेकिन अब हत्या व बम रखने को वह सिस्टम की कमी बता रही है। आरती ने पुलिस पूछताछ में यह भी कबूल किया कि उसके पांच-छह लोगों से प्रेम संबंध रहे हैं, लेकिन वह कहती है कि राकेश के साथ बिताए छह सालों को वह भूल नहीं पाई थी।

विज्ञापन
palwal woman who prepared bomb to explode ex boyfriend opens up and tells why she becamwe murderer
bomb - फोटो : अमर उजाला

राकेश व उसे बाबूलाल ने जुदा कर दिया था। वह कहती है कि उसने इस बात की शिकायत पलवल महिला थाना पुलिस को भी दी व पुलिस के आला अधिकारियों से भी फरियाद की। लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने प्रतिशोध की आग में जलते हुए बाबूलाल की हत्या कर दी व राकेश के घर को राकेश सहित उड़ाने के लिए बम ले आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed