तीर्थनगरी ऋषिकेश में आभूषण की डिलीवरी देने आए सहारनपुर के एक सराफा कारोबारी के मुनीम को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने करीब साढे़ चार लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया।
2 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
लहूलुहान हालत में मुनीम को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। घेराबंदी के दावों के बीच बाइक सवार तीनों बदमाश सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस घटना के तार सहारनपुर से जोड़कर चल रही है।
3 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
सहारनपुर के सराफा कारोबारी राजकुमार जैन उर्फ गप्पी का मुनीम जोगेंद्र कुमार (40) उर्फ इंदर निवासी देवबंद बुधवार को आभूषणों की डिलीवरी देने ऋषिकेश आया था। जोगेंद्र सुबह सवा दस बजे के करीब आशुतोषनगर चौराहे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस से नीचे उतरा।
4 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
वह कुछ कदम पैदल चला ही था कि पीछे से भागकर आए दो बदमाशों में से एक ने उस पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली जोगेंद्र की गर्दन के पीछे बाएं हिस्से में लगी। घायल होने के बाद भी मुनीम बैग छीनने का प्रयास कर बदमाश से भिड़ गया।
5 of 8
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
छीना-झपटी में बदमाश के हाथ से पिस्टल छूटकर जमीन पर गिर गई। बाद में दूसरे बदमाश ने आभूषण से भरा बैग छीन लिया। बिना देर किए दोनों बदमाश पहले से ही बाइक स्टार्ट किए खड़े तीसरे साथी की मदद से फरार हो गए। घबराहट में बदमाश पिस्टल मौके पर ही छोड़ गए।