फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरी पत्नी को किया गया प्रताड़ित, आप नेता कर रहे थे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर'

Wed, 20 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
"My wife was tortured, forced to have sex, you were the leader '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के साथ संवाददाता सम्मेलन में मौजूद सोनी के पति अशोक मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी को कई माह से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण मंगलवार को वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। 

"My wife was tortured, forced to have sex, you were the leader '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और पार्टी के नेता शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। छह जून को सोनी ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में इस तरह की बातों का उल्लेख किया था। इसके अलावा उन्होंने इस मामले से पार्टी नेताओं को भी अवगत कराया था, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी गई। उनके घर गुंडे भेजे गए। इस कारण वह डिप्रेशन में आ गई।

"My wife was tortured, forced to have sex, you were the leader '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में भाजपा नेताओं की भीड़ 
लोकनायक अस्पताल में बुधवार सुबह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली विस में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के अलावा नरेला क्षेत्र के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
"My wife was tortured, forced to have sex, you were the leader '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार से इस विषय में बात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि सोनी के उत्पीड़न के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नरेला विधायक शरद चौहान की भूमिका की विशेष जांच की जाए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से आग्रह किया कि वह जून माह में सोनी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारणों के बारे में पता लगाएं। 

विज्ञापन
"My wife was tortured, forced to have sex, you were the leader '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पुलिस उस दिन कार्रवाई कर देती तो सोनी आत्महत्या नहीं करती। कार्यकर्ता की आत्महत्या पर छिड़े सियासी घमासान के बीच आप का दावा है कि आरोपी का पार्टी से कोई नाता नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed