शालीमार गार्डन में मंगलवार शाम चोर गेट की जाली काटकर डीएसआईआईडीसी अधिकारी के फ्लैट में घुस गए। चोरों ने स्प्रे डालकर अधिकारी की पत्नी तथा बेटी को बेहोश कर दिया और लाखों की ज्वैलरी लेकर भाग निकले। पुलिस चोरों की सुरागकशी में लगी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के प्लॉट संख्या-सी-34/ए में विकास गुप्ता पत्नी वीनू और बेटी शगुन के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन में पीआरओ हैं। मंगलवार को वह ऑफिस में थे। दोपहर में किसी समय बदमाश उनके फ्लैट की जाली काटकर अंदर घुसे और कमरे में सो रही वीनू तथा शगुन को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया।
पत्नी-बेटी को बेहोश करने के लिए कूलर में डाला स्प्रे, फिर साफ किया सबकुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन