फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी-बेटी को बेहोश करने के लिए कूलर में डाला स्प्रे, फिर साफ किया सबकुछ

Thu, 14 Apr 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
loot in ghaziabad after fainted family
Loot in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

शालीमार गार्डन में मंगलवार शाम चोर गेट की जाली काटकर डीएसआईआईडीसी अधिकारी के फ्लैट में घुस गए। चोरों ने स्प्रे डालकर अधिकारी की पत्नी तथा बेटी को बेहोश कर दिया और लाखों की ज्वैलरी लेकर भाग निकले। पुलिस चोरों की सुरागकशी में लगी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के प्लॉट संख्या-सी-34/ए में विकास गुप्ता पत्नी वीनू और बेटी शगुन के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन में पीआरओ हैं। मंगलवार को वह ऑफिस में थे। दोपहर में किसी समय बदमाश उनके फ्लैट की जाली काटकर अंदर घुसे और कमरे में सो रही वीनू तथा शगुन को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया। 

loot in ghaziabad after fainted family
Loot in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

चोर यहां से लाखों की ज्वैलरी लेकर आसानी से निकल गए। शाम चार बजे पड़ोसी पूजा ने वीनू के फ्लैट के मेन गेट की जाली कटी हुई देखी तो उसे गड़बड़ी की आशंका हुई। पूजा के पति ने वीनू को कॉल की तो पता चला कि मां और बेटी के बेडरूम की कुंडी बाहर से लगी है। पूजा ने दोनों को बाहर निकाला। वीनू के अनुसार, चोर दूसरे बेडरूम की आलमारी से सोने के कुंडल, अंगूठी, कड़े और 20 चांदी के सिक्कों समेत करीब दो लाख की ज्वैलरी ले गए। वीनू ने पति और पुलिस को फोन से चोरी की सूचना दी। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।

loot in ghaziabad after fainted family
Loot in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसन को नमस्ते कर माल ले उड़े : पूजा ने बताया कि उसने एक संदिग्ध युवक को सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा था। युवक ने पूजा को नमस्ते की। मगर जब उन्होंने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह तेजी से निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
loot in ghaziabad after fainted family
Loot in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

बेहोश थी शगुन : वीनू के अनुसार, उन्हें घर में कोई खटपट की आवाज नहीं सुनाई दी। वहीं, शगुन भी बेहोश थी। इससे यह साफ हो गया कि चोरों ने स्प्रे छिड़ककर उन्हें बेहोश किया था। 

विज्ञापन
loot in ghaziabad after fainted family
Loot in Ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

कूलर में स्प्रे डालकर करते हैं बेहोश : पिछले कुछ सालों में ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जो कूलर में नशीली दवाई डालकर परिवार को बेहोश करते हैं और फिर चोरी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed