फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइबर सिटी में पकड़ाया प्रतिबंधित धंधा, यहां सिंगापुर-मलेशिया से मंगाया जाता है नशे का सामान

Thu, 22 Sep 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 22 Sep 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
 hukka bar seized in gurgaon with foreign made nicotin

प्रतिबंध के बावजूद शहर में हुक्का बार का संचालन किए जाने की सूचना पर फूड एंड ड्रग विभाग और थाना पालम विहार पुलिस ने मंगलवार शाम संयुक्त कार्रवाई की। शहर के सेक्टर-23ए की मार्केट में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी संख्या में विदेशी फ्लेवर्ड व अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर व संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में पुष्टि हुई कि अलग-अलग फ्लेवर के नाम पर ग्राहकों को निकोटिन परोसी जा रही थी।

 hukka bar seized in gurgaon with foreign made nicotin

मंगलवार को फूड एंड ड्रग विभाग के अधिकारियों को सेक्टर-23ए की मार्केट में चल रहे ‘डार्क फ्लेम कैफे’ में निकोटिन परोसे जाने की सूचना मिली। 

 hukka bar seized in gurgaon with foreign made nicotin

इसके बाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सेक्टर-23ए में चल रहे प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जहां से विभाग को बड़ी संख्या में हुक्के में प्रयोग किए जा रहे अलग-अलग विदेशी फ्लेवर्ड व अन्य सामान बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 hukka bar seized in gurgaon with foreign made nicotin
- फोटो : अमर उजाला

जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी अमनदीप ने बताया कि संचालक के खिलाफ निकोटिन एंड प्वायजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जारी है। अधिकारियों के अनुसार, कैफे के मैनेजर व संचालक के खिलाफ थाना पालम विहार में टोबैको एक्ट 2003 के तहत मामला दर्जा कराया गया है।

विज्ञापन
 hukka bar seized in gurgaon with foreign made nicotin

मलेशिया से आता है फ्लेवर: सूत्रों के अनुसार, हुक्का बार में प्रयोग किया जाने वाले तंबाकू का फ्लेवर सिंगापुर, मलेशिया व दुबई से मंगाया जाता है। फ्लेवर में चॉकलेट, स्ट्राबेरी, लिची व पाइन एप्पल शामिल हैं। इसे हुक्के में प्रयोग किए जाने वाले तंबाकू के साथ मिलाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed