फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन डे के दिन अपनी चाहत का काटा गला, फिर खून से सने फरसे संग पहुंचा थाने और बोला...

Fri, 16 Feb 2018 01:21 PM IST
अमितेश कुमार पांडेय/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
अमितेश कुमार पांडेय/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद) Updated Fri, 16 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad man killed his one sided love on valentines day at modinagar, then surrenders with axe
modinagar murder - फोटो : अमर उजाला
ना जाने ये कैसी मोहब्बत थी जिसने एक शख्स को अपनी ही चाहत को मौत के घाट उतारने पर मजबूर कर दिया और फिर वो अपना गुनाह कबूल करने थाने भी पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने जो कहा वो हैरान कर सकता है।
ghaziabad man killed his one sided love on valentines day at modinagar, then surrenders with axe
modinagar murder - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र की विजय नगर कालोनी में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। युवक हत्या के बाद फरसा लेकर खुद ही कोतवाली पहुंच गया और हत्या की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एचएन सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर गोविंदपुरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार मलिक को निलंबित कर दिया है।

ghaziabad man killed his one sided love on valentines day at modinagar, then surrenders with axe
modinagar murder - फोटो : अमर उजाला
विजय नगर निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय बेटी की शादी बीते साल 19 अप्रैल को लोनी में हुई थी। प्रिंटिंग का काम करने वाले पिता के अनुसार, बेटी 10वीं की परीक्षा देने के लिए एक माह पूर्व मायके आई थी। वह बुधवार को बाजार से दवा लेकर विजयनगर रेलवे फाटक वाली गली से लौट रही थी, तभी  कृष्णानगर निवासी आरोपी सचिन (24) ने उसकी गर्दन पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक खून से सना फरसा लेकर कोतवाली पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad man killed his one sided love on valentines day at modinagar, then surrenders with axe
modinagar murder - फोटो : अमर उजाला

सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि मेरे घरवालों को परेशान न करना, यह हत्या मैंने की है। युवक की हरकत को देखकर कोतवाली में हड़कंप मच गया। वहीं, हत्या के बाद महिला के परिजनों ने थाने में करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद कप्तान ने शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करने पर गोविंदपुरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार मलिक को तत्काल निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
ghaziabad man killed his one sided love on valentines day at modinagar, then surrenders with axe
modinagar murder - फोटो : अमर उजाला

रेलवे फाटक के बराबर वाली गली में फरसे से महिला की हत्या कर सचिन खुद कोतवाली के मुंशी कार्यालय में पहुंचा। पुलिस से सचिन ने कहा कि उसने दो ही वार में काम कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सचिन ने कहा कि मेरे घर वालों को परेशान मत करना, हत्या मैंने ही की है। इसीलिए आकर गुनाह कबूल कर रहा हूं। खून से लथपथ फरसे के साथ युवक को देख कोतवाली में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed