{"_id":"5d2055518ebc3e3c7a55f1b9","slug":"ghaziabad-after-murder-of-wife-and-three-daughters-accused-husband-written-six-page-suicide-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन बेटियों और पत्नी के 'कातिल' ने लिखा छह पन्नों का सुसाइड नोट, कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन बेटियों और पत्नी के 'कातिल' ने लिखा छह पन्नों का सुसाइड नोट, कई चौंकाने वाले खुलासे
Sat, 06 Jul 2019 06:01 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी मुझे प्यार नहीं करती है। अपने पास सोने भी नहीं देती है। मुझे उस पर शक है। फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना। हमारे शवों का पोस्टमार्टम भी मत कराना। फांसी देने वाले को उसकी आखिरी इच्छा पूरी की जाती है। मेरी भी आखिरी इच्छा पूरी कर देना। प्रदीप ने परिवार की हत्या और आत्महत्या से पहले बच्चों की कापी पर छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है।
गाजियाबाद हत्याकांड
- फोटो : Amar Ujala
प्रदीप ने सुसाइड नोट में शादी से लेकर अब तक की विस्तार से बात लिखी। लिखा कि शादी के बाद वह काफी बीमार रहती थी। उसका इलाज कराया। उसके बाद बच्चे हुए। उसके रूम में एसी लगवाई, लेकिन उसका बिल मैं भरता हूं। वह मुझे अपने पास सोने भी नहीं देती है। उसकी हर खुशी का मैंने ध्यान रखा, लेकिन मुझे उसकी हरकतों से शक होने लगा है। मैं बेरोजगार हूं, नौकरी की तलाश भी कर रहा हूं। उसके बावजूद वह मेरी कोई बात नहीं मानती है। हमेशा लड़ती रहती है। मैं उसकी हरकतों से तंग आ चुका हूं। मुझे उस पर शक भी है। फिर, लिखा कि पापा-मम्मी छोटी बहन रीना की शादी कर देना। अपना ध्यान रखना। क्लेश के कारण मैं तीनों बेटी, पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह आत्महत्या कर लूंगा। आखिरी में फिर उसने लिखा की पांचों में से किसी के भी शव का पोस्टमार्टम मत कराना और मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिर, लिखा कि पापा-मम्मी छोटी बहन रीना की शादी कर देना। अपना ध्यान रखना। क्लेश के कारण मैं तीनों बेटी, पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह आत्महत्या कर लूंगा। आखिरी में फिर उसने लिखा की पांचों में से किसी के भी शव का पोस्टमार्टम मत कराना और मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से नहीं मिला जहरीला पदार्थ
पुलिस ने जांच में पता चला कि कमरे में कोई जहरीला पदार्थ, शीशी या रैपर नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी कई साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है, जिससे किसी साक्ष्य को नष्ट न कर दिया जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य चीजों की जानकारी होगी।
पुलिस ने जांच में पता चला कि कमरे में कोई जहरीला पदार्थ, शीशी या रैपर नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी कई साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है, जिससे किसी साक्ष्य को नष्ट न कर दिया जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य चीजों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन और मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया। उसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। मूलरूप से मेरठ के गांव अघैड़ा निवासी प्रदीप (37) पुत्र फेरुराम वर्तमान में न्यू शताब्दीपुरम माता-पिता, बहन, पत्नी संगीता (35) और बेटियों मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) के साथ अपने घर में रह रहा था। संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी।