फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने खाया जहर तो पत्नी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी किराएदार की करतूत

Mon, 26 Sep 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
factory owner in ghaziabad commits suicide then wife shoots herself because of tenant
ghaziabad factory owner suicide - फोटो : अमर उजाला

गाज‌ियाबाद के विवेकानंद नगर में प्रधान पति सुधीर यादव ने जहर खाकर जान दे दी, जबकि उनकी पत्नी नीतू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। दोनों के हस्ताक्षर किए हुए दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें से एक में सुसाइड की वजह किराएदार द्वारा नीतू को परेशान करने की बात लिखी है। कविनगर पुलिस ने किराएदार को हिरासत में ले लिया है।

factory owner in ghaziabad commits suicide then wife shoots herself because of tenant
फैक्ट्री माल‌िक ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

प्रधान पति सुधीर यादव (40) मूलरूप से अलीगढ़ जिले के दादो क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव के रहने वाले थे। वह पूर्व प्रधान थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू (36) वर्तमान में प्रधान हैं। इनके तीन बच्चे राहुल (15), नेहा (14) और प्रभात (8) हैं। इनका परिवार पिछले करीब 10 साल से विवेकानंदनगर में रह रहा है। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सुधीर की केमिकल फैक्ट्री है। आरोपी भी इन्हीं के गांव का है। वह टैक्सी चलाता है और पिछले चार माह से इनके घर में किराएदार है, इसके भी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

factory owner in ghaziabad commits suicide then wife shoots herself because of tenant
फैक्ट्री माल‌िक ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

ये आपस में रिश्तेदार भी हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। गोली की आवाज सुनकर सुधीर के बच्चे जागे तो देखा पिता फर्श पर गिरे पड़े हैं और मां के सिर में गोली लगी है। वे दौड़कर ऊपरी मंजिल से किराएदार और नीचे के फ्लोर पर रहने वाले युवक को बुलाकर लाए, जो कार में उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गए, जहां सुधीर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि नीतू का नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नीतू की हालत गंभीर बनी है। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
factory owner in ghaziabad commits suicide then wife shoots herself because of tenant
फैक्ट्री माल‌िक ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

किराएदार ने कर दिया था जीना दूभर
पूर्व प्रधान सुधीर यादव की जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। सुसाइड नोट पर सुधीर यादव और नीतू के हस्ताक्षर हैं। इसमें समस्त अधिकारियों और एसएसपी को संबोधित करते हुए लिखा है कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं। हमारे सुसाइड का कारण किराएदार (नाम लिखा है) है, जिसने हमें समाज में जीने लायक नहीं छोड़ा है। किराएदार ने सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया है। किराएदार नीतू को परेशान कर रहा था और मकान भी खाली नहीं कर रहा था। कहता था कि अगर मुझसे मकान खाली कराया तो पूरे समाज में तुम्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा।

विज्ञापन
factory owner in ghaziabad commits suicide then wife shoots herself because of tenant
फैक्ट्री माल‌िक ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी साहब से अनुरोध और हाथ जोड़कर नम्र निवेदन है कि किराएदार को कठिन से कठिन सजा दिलाने की कृपा करें। हम अपने छोटे-छोटे बच्चे छोड़कर जा रहे हैं। इस मामले कार्यवाहक एसपी राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सुधीर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इसके बाद नीतू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दाईं कनपटी पर गोली मारकर जान देने की कोशिश की है। हालांकि पूरी वस्तु स्थिति नीतू के बयान के बाद ही साफ हो पाएगी, क्योंकि किसी ने भी घटना होते नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि आरोपी किराएदार पहले इनकी फैक्ट्री में काम करता था, बाद में वह टैक्सी चलाने लगा। दूसरी तरफ, मोहल्ले में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed