फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध रूप से गर्भपात करने वाला डॉक्टर फरार

Mon, 25 Sep 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 25 Sep 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
doctor who did abortion illegally has eloped
abortion

अवैध रूप गर्भपात किए जा रहे सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय कॉलोनी स्थित ज्योति हॉस्पिटल में शनिवार रात छापेमारी की। इस दौरान हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि हॉस्पिटल में अवैध रूप से एमटीपी (मेडिकल टर्मिंनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की जाती थी। इसी शिकायत पर हॉस्पिटल में छापेमारी की गई।

doctor who did abortion illegally has eloped
abortion

कार्रवाई के दौरान हॉस्पिटल के संचालक व अन्य स्टॉफ पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गए। यह कार्रवाई डॉ. मान सिंह, डॉ. संगीता, पूजा चौधरी डीसीओ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहन लाल ने की। सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सेक्टर 23 स्थित ज्योति हॉस्पिटल में अवैध रुप से गर्भपात किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित की गई।

doctor who did abortion illegally has eloped
abortion

टीम ने जांच के दौरान पाया कि एक आदमी और एक महिला मोटर साइकिल पर अस्पताल पहुंचे। इसी बीच टीम ने उन्हें मौके पर ही रोक कर जांच की तो महिला के पास गर्भपात की दवाइयां मिलीं। महिला ने उन्हें बताया कि वह डॉ. कृष्णा प्रेमी से अपना गर्भपात करवाने के लिए आई थी और डॉ. कृष्णा प्रेमी ने 1000 रुपये के बदले उन्हें गर्भपात के लिए गोलियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor who did abortion illegally has eloped
demo pic

टीम ने हॉस्पिटल में जाकर जांच की तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करते पाए गए। जब टीम ने डॉ एलएस प्रेमी से से पूछताछ की तो उसने सारा सच बताया। इसके बाद टीम ने डॉ कृष्णा प्रेमी से उसकी योग्यता प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा तो एसके पास पूरे कागकाज नहीं पाए गए।

विज्ञापन
doctor who did abortion illegally has eloped
demo pic

​कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का फायदा उठाकर डॉ. कृष्णा प्रेमी व अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए। आरएमओ सिविल हॉस्पिटल बल्लभगढ़ डॉ. मान सिंह की शिकायत पर थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed