फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में बनी प्रेमिका की 'कब्र', परिजन बोले-जज साहब! कातिल को छोड़ दें

Sun, 24 Sep 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Sep 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend jailed for killing his girlfriend
कार में प्रेमी से रोमांस करते समय हुए हादसे में मौत का शिकार हुई प्रेमिका के परिजनों ने कोर्ट में जज के सामने जो दलील रखी, वो चौंकाने वाली है...मामला, इंग्लैंड का है। यहां कुछ साल पहले शराब के नशे में धुत एक कपल चलती गाड़ी में किस करते हुए भयानक दुर्घटना का शिकार हो जाता है।


हादसे में गर्लफ्रेंड की मौत हो जाती है तो वही बॉयफ्रेंड को इसका जिम्मेदार पाते हुए 2 साल के लिए जेल में डाल दिया जाता है। मामले में एक नाटकीय मोड़ आ चुका है। गर्लफ्रेंड के परिजनों ने याचिका दायर करते हुए कोर्ट से आरोपी बॉयफ्रेंड को माफ करने की गुहार लगाई है।
Boyfriend jailed for killing his girlfriend
गर्लफ्रेंड के परिजन ने कोर्ट से क्या कहा

बुधवार को डॉमिनिक (मृतका गर्लफ्रेंड) के परिजन ने नॉटिंघम कोर्ट में एक भावनात्मक याचिका सौंपते हुए कहा कि ह्यूजेस (आरोपी बॉयफ्रेंड) उनके लिए 'बेटा' जैसा था। परिवार के बेटी की मौत महज एक हादसा था। इस पूरे हादसे के लिए ह्यजेस को दोषी ठहराना बिलकुल सही नहीं क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे।

याचिका में परिवार की तरफ से ये भी कहा गया कि अगर हमनी अपनी बेटी खोई तो ह्यूजेस ने भी उसे खोया है जिसे वो बेहद प्यार करता था। ह्यूजेस का बचाव करते हुए, डॉमिनिक के पिता ने कहा कि नशे में उन्हें ड्राइव नहीं करना चाहिए था। ये एक दुखद हादसा था। लेकिन इसकी सजा ह्यूजेस को मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। जब इस बारे में ह्यूजेस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, मुझे पूरी आशा था कि डॉमिनिक का परिवार ऐसी उदारता जरूर दिखाएगा।
Boyfriend jailed for killing his girlfriend
क्या हुआ था उस रात?

30 अक्टूबर 2016 की रात पेशे से प्लंबर और रग्बी खिलाड़ी बेंजामिन ह्यूजेस (24), लीड्स विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली अपनी गर्लफ्रेंड डोमिनिक राइट (23) के साथ पब में जमकर पार्टी की थी। बीयर और वोडका के शॉट्स मारने के दौरान एक अन्य कपल भी उनके साथ मौजूद था। रात में घर जाने से पहले उनके बीच जमकर पार्टी का दौर चला। जिसके बाद ह्यूजेस कार से गर्लफ्रेंड डोमिनिक को उसके घर छोड़ने भी गए।

शराब का नशा दोनों के सिर चढ़ चुका था। जिसके बाद मदहोश डोमेनिक के किस से ड्राइव कर रहे ह्यूजेस का संतुलन और ध्यान दोनों ही भटक गया। कार पेड़ से टकराई और 23 साल की डोमिनिक की मौत हो गई। ह्यूजेस को भी दुर्घटना में चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend jailed for killing his girlfriend
सांकेतिक चित्र
किस के चक्कर में फंस गया बॉयफ्रेंड

पुलिस ने कार चला रहे ह्यूजेस को गिरफ्तार किया। ब्लड रिपोर्ट में मिली अल्कोहल की मात्रा के आधार पर ड्रिंक एंड ड्राइव और हत्या के मामला भी दर्ज हुआ। अब कोर्ट को गर्लफ्रेंड डॉमेनिक की ओर से मिली दया याचिका के बाद जज जॉन बर्गेस ने कहा कि, 'हमें केस को व्यापक चित्रों यानी बड़े पैमाने पर देखना होता है।

दया की याचिका के आधार पर किसी की सजा को कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता। कानून भावनाओं से नहीं चलता।' आपको बता दें कि ह्यूजेस को दो साल तक जेल में रखा गया था और चार साल की ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाया गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed