बच्चियों के सीरियल रेपिस्ट के चौंकाने वाले खुलासे, एक गलती ने पकड़वाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि हवस मिटाने के लिए वह रुद्रपुर से केवल संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली या गाजियाबाद आता था और उसी दिन वापस लौट जाता था। पुलिस की मानें तो इसी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाती थी।
10 जनवरी को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दौरान चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। लेकिन आरोपी पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और बच्ची ने उसकी पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंच गई।
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सिर्फ सात से 11 साल की मासूम बच्चियों को शिकार बनाता था। ऐसे मानसिक विकृत लोग (पोडोफाइल) सिर्फ बच्चियों को ही निशाना बनाते हैं।
सुनील ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से दिल्ली या गाजियाबाद आने के बाद आसपास के सरकारी स्कूलों के बाहर खड़ा हो जाता था। छोटी बच्चियों को पिता द्वारा कपड़े भेजे जाने या किसी अन्य तरह से झांसे में लेकर खाली प्लॉट या मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम देता था।
आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दिल्ली में ज्यादातर न्यू अशोक नगर इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को वह सैकड़ों वारदात को अंजाम देने के बारे में बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।