फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 से भी ज्यादा बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Drindgi: lust had come by train from Delhi purging Rudrapur
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

द‌िल्ली पूर्वी जिला पुलिस ने 500 से भी ज्यादा मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले एक सीरियल रेपिस्ट को दबोचा है। आरोपी की पहचान शारदा कॉलोनी, बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी सुनील रस्तोगी (38) के रूप में हुई है।

बच्चों को कपड़े और सामान का देता था लालच

Drindgi: lust had come by train from Delhi purging Rudrapur
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मानें तो आरोपी वर्ष 2004 से दिल्ली, गाजियाबाद और रुद्रपुर, उत्तराखंड में वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसने 12 सालों के दौरान दर्जनों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को न्यू अशोक नगर इलाके में अज्ञात शख्स ने सात साल की मासूम को अगवा कर एक खाली मकान की सीढ़ियों पर दुष्कर्म किया।

12 सालों में सैकड़ों बच्चियों को हवस का शिकार बनाया

Drindgi: lust had come by train from Delhi purging Rudrapur
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 10 जनवरी को ठीक इसी तरह 10 और नौ साल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। ​सभी मामलों में बच्चियों को चकमा दिया गया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कपड़े व अन्य सामान भेजा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक पीड़ित बच्ची ने आरोपी का हुलिया बताया। इसके अलावा पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुई। बच्ची ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drindgi: lust had come by train from Delhi purging Rudrapur
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय सूत्रों से पता चला कि आरोपी वर्ष 2004 तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर में ही रहता था और टेलर का काम करता था। फिलहाल वह रुद्रपुर में रह रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम रुद्रपुर रवाना की। वहां भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। बाद में एक गुप्त सूचना के बाद शनिवार को आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान पेशे से दर्जी आरोपी सुनील रस्तोगी ने बताया कि उसने पिछले 12 सालों में सैकड़ों बच्चियों को हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Drindgi: lust had come by train from Delhi purging Rudrapur
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला

उसके खिलाफ दिल्ली, रुद्रपुर और गाजियाबाद में मादक पदार्थ की तस्करी, छेड़छाड़ और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। सुनील रस्तोगी ने बताया कि वह मूलरूप से रामपुर यूपी का रहने वाला है। 1990 में वह परिवार के साथ दिल्ली आ गया था। यहां आने के बाद उसने न्यू अशोक नगर इलाके में वर्ष 2004 तक टेलर का काम किया। वर्ष 2004 में वह दिल्ली से रुद्रपुर, उत्तराखंड शिफ्ट हो गया। 1997 में सुनील की शादी हुई। ​इसके यहां दो बेटे और तीन बेटी हैं। इसकी बड़ी बेटी 15 साल की है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही इसकी पत्नी दिव्यांग हो गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed