फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ 11 मौत की मिस्ट्री में उलझी दिल्ली पुलिस, घर की मुखिया 5 साल से थी मौन

Sun, 01 Jul 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
delhi 11 dead bodies recovered from house in burari family police investigation murder mystery

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। ये सभी शव लटके मिले हैं। इनमें कई लोगों के हाथ पैर तो कुछ लोगों के आंखों पर पट्टी बंधी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बहुत धार्मिक था, इनमें कभी तकरार सुनने को नहीं मिला। एक पड़ोसी महिला के अनुसार परिवार का मुखिया ललित पिछले 5 साल से मौन धारण किया हुआ था। हालांकि इसका कारण नहीं पता चल पाया है।

delhi 11 dead bodies recovered from house in burari family police investigation murder mystery
पुलिस ने बताया कि पुलिस के अनुसार ये लोग मूलतः राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं।
delhi 11 dead bodies recovered from house in burari family police investigation murder mystery
पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उनके 2 बेटे ललित और भूपी, उनकी पत्नियां, 5 बच्चे, 1 बुजुर्ग महिला की बेटी शामिल हैं। इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर पर मिला। बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi 11 dead bodies recovered from house in burari family police investigation murder mystery
हत्या की ओर हो रहा इशारा
पुलिस को हत्या की आशंका इसलिए हो रही है क्योंकि घर की सबसे बुजुर्ग महिला का मर्डर गला दबाकर किया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। ऐसे में सवाल उठता है कि आत्महत्या करने से पहले परिवार निश्चित तौर पर दरवाजा अंदर से बंद लेता, ताकि उन्हें ऐसा करने से कोई रोक न पाए।
 
विज्ञापन
delhi 11 dead bodies recovered from house in burari family police investigation murder mystery
लोगों ने बताया कि बीती रात परिवार आम रोज की तरह रात करीब 11.45 बजे दुकान बंद किया था। उस समय उन्हें देखकर कोई ऐसी बात की आशंका नहीं हुई। बुजुर्ग महिला के अलावा सभी लाशें रेलिंग से एक ही जाली की रस्सी से लटकती मिली हैं।

रेलिंग से लटके 10 डेडबॉडी की आंख पर पट्टी बंधी मिली है। ऐसे में एक सवाल और उठता है कि जब पूरा परिवार आत्महत्या करना चाहता था तो आंख पर पट्टी बांधने की क्या जरूरत थी। यहां तक की कुछ शवों के हाथ-पैर भी बंधे मिले हैं और मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed