फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्डर के बाउंसरों का आतंक, ऑफिस के बाहर मां सहित ठेकेदार को पीटा 

Tue, 09 Aug 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
builders bouncers beaten family of contractor in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद में बकाया रकम मांगने पर बिल्डर के बाउंसरों ने एक ठेकेदार, उसकी मां और कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चार बाउंसरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ठेकेदार राकेश कुमार का आरोप है कि वर्ष 2011 से बिल्डर के साथ काम कर रहे हैं। नोएडा एक्सटेंशन, क्रासिंग रिपब्लिक समेत नोएडा के कई प्रोजेक्ट पर काम किया है।

builders bouncers beaten family of contractor in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

बिल्डर पर उनका करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस से भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर सोमवार की सुबह आठ बजे ठेकेदार अपने परिवार और कर्मचारियों के साथ अभय खंड स्थित बिल्डर के कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए।

builders bouncers beaten family of contractor in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिल्डर के बाउंसर आए और उनके बैग, गद्दे, पानी की बोतलें और मोबाइल छीनकर ले गए लेकिन उनका अनशन जारी रहा। इस बीच पुलिस भी आई और चली गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिल्डर के कार्यालय से करीब एक दर्जन बाउंसर दोबारा आए। इसके बाद पहले तो उनकी नोकझोंक हुई लेकिन बाद में बाउंसर मारपीट पर उतर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
builders bouncers beaten family of contractor in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

बाउंसरों ने सबको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में भारत भूषण, आकाश, राजेश्वर पांडेय, नागेंद्र पांडेय, मुकेश शर्मा व आशा शर्मा को गंभीर चोट आई है। आरोप यह भी है कि बाउंसरों ने ठेकेदार की मां को भी पीटा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद थाना इंदिरापुरम में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी गई।

विज्ञापन
builders bouncers beaten family of contractor in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

थाना इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर बिल्डर के सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार बाउंसरों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। उधर, बिल्डर की कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कार्यालय के निकट जो वारदात हुई है, उसमें उनकी कंपनी के मैनेजमेंट का कोई हाथ नहीं है। सभी ठेकेदारों को समय पर भुगतान किया गया है। ठेकेदारों ने दूसरे ठेकेदारों से काम कराया है, जिसका भुगतान नहीं किया गया है। इससे हमारा कोई लेनादेना नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed