फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS के प्रांत प्रमुख पर गोलियां बरसाने वालों की हुई पहचान, देखिए

Tue, 09 Aug 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 09 Aug 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
shoot on rss prant pramukh jagdish gagneja, accused seen in cctv footage
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में आरएसएस के प्रांत प्रमुख रिटायर्ड बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा पर गोलियां बरसाने वालों की पहचान हो कई है। आप भी देखिए तस्वीरों में।
shoot on rss prant pramukh jagdish gagneja, accused seen in cctv footage
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मामले की एसआईटी ने जांच शुरू की तो कई सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे। जिसमें दिखाई दिया कि वारदात वाले दिन जब ब्रिगेडियर गगनेजा अपनी कोठी से निकले तो उससे पहले ही हमलावर वहां पर उनकी रेकी कर रहे थे। गगनेजा की कोठी कैंट इलाके में होने से उन पर हमला करना नामुमकिन था, इसलिए हमलावरों ने वहां से करीब 10 किलोमीटर तक गगनेजा की कार का पीछा किया। वे ज्योति चौक तक उनके पीछे आए। रास्ते में भी कई स्थानों की फुटेज पुलिस को मिली हैं।
shoot on rss prant pramukh jagdish gagneja, accused seen in cctv footage
Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja - फोटो : amar ujala
एसआईटी के सूत्रों के अनुसार हमला पूरी योजना तैयार कर किया गया। ऐसी आशंका है कि हमलावर फगवाड़ा इलाके की ओर से ही आए थे। फगवाड़ा में बीते दिनों काफी माहौल खराब हुआ था। वहां पर शिव सैनिकों और सिख संगठनों में काफी टकराव हुआ था। यह टकराव लगातार तीन चार बार हो चुका है, जब हिंदू संगठन और सिख समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। ऐसे इनपुट जांच टीम को मिल गए हैं कि हमलावर फगवाड़ा इलाके की तरफ से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
shoot on rss prant pramukh jagdish gagneja, accused seen in cctv footage
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
गगनेजा पर 32 बोर और 9 एमएम की पिस्तौल से हमला हुआ था। 32 बोर की पिस्तौल से चार फायर किए गए। इसके अलावा एक फायर 9 एमएम की पिस्तौल से भी हुआ था। 32 बोर यूपी और बिहार में आसानी से मिल जाती हैं, वहीं 9 एमएम की पिस्तौल मिलना मुश्किल है। यह ज्यादातर विदेश से मंगवाया जाती हैं। हमलावरों को विदेश से फंडिंग तो नहीं की गई, इसी आशंका को आधार बनाकर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
shoot on rss prant pramukh jagdish gagneja, accused seen in cctv footage
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गगनेजा के लिए आने वाले 72 घंटे अभी भी खतरनाक है। गगनेजा हीरो डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है जोकि वेंटीलेटर पर है। डीएमसी के डक्टरों का कहना है कि गगनेजा के शरीर में अभी भी तीन गोलिया है। पूरे शरीर के अंदर 9 जगहों पर जख्मों के निशान है। उनका इलाज स्पेशल डाक्टरों की टीम की तरफ से किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed