फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की की दोस्ती में हुआ ऐसा पागल, क्राइम पेट्रोल देख रच डाली घिनौनी साजिश

Tue, 31 Oct 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Oct 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
boy murdered for wish of doing friendship with a girl
मृतक जयदीप - फोटो : अमर उजाला

महरौली थाना इलाके में लड़की से दोस्ती की चाहत रखने वाले 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का गला घोंटकर शव झाड़ियों में छिपा दिया गया था।

boy murdered for wish of doing friendship with a girl
demo pic

दक्षिण जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, जयदीप गोयल (17) छत्तरपुर पहाड़ी में परिवार के साथ रहता था। वह सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह इसी स्कूल में 12वीं की छात्रा प्रिया (बदला नाम) से दोस्ती करना चाहता था। प्रिया ने यह बात अपने दोस्त नवीन को बता दी थी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पीड़ित परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।

boy murdered for wish of doing friendship with a girl
demo pic

नवीन ने इसी स्कूल से पिछले वर्ष 12वीं पास की थी और आर्य भट्ट में दाखिला ले चुका है। नवीन ने जयदीप की हत्या की साजिश रच ली। 28 अक्तूबर को जयदीप शनि मंदिर गया था। लौटते समय रास्ते में उसे नवीन, आकाश और नाबालिग मिल गए। ये पहले जयदीप को समोसे खिलाने ले गए और फिर बहलाकर मित्तल फार्म हाउस में ले गए। यहां उसकी गला दबाकर हत्या की और शव झाड़ियों में छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
boy murdered for wish of doing friendship with a girl
कपल

जयदीप के घर नहीं लौटने पर उसकी बहन ने आरोपियों फोन किया। आरोपियों ने फोन उठाया नहीं। बाद में फोन किया तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा न देने पर जयदीप के शरीर के टुकड़े करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने शिकायत महरौली थाना पुलिस को की। मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मदनलाल, एसआई अनुराग, हवलदार अशोक, सिपाही कमलदीप व राहुल की टीम ने तफ्तीश शुरू की। टीम ने आरोपी नवीन व आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
boy murdered for wish of doing friendship with a girl
कपल

चेहरे और बाइक का नंबर मिल गए थे
बुलेट मोटरसाइकिल से आरोपी पीड़ित को ले जा रहे थे तो उनके चेहरे व रजिस्ट्रेशन नंबर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। हालांकि आरोपियों ने चेहरे पर मफलर बांध रखे थे। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। आरोपियों की निशानदेही पर जयदीप का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed