फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रांड मॉल के बार में इसलिए चलाईं अंधाधुंध गोलियां, किया लोगों को घायल

Tue, 31 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 31 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
firing in the bar of grand mall two people injured
गुरुग्राम एमजी रोड स्थित ग्रांड मॉल में मौके पर सुराग तलाशती पुलिस - फोटो : सुदर्शन झा

रविवार की रात ग्रांड मॉल के ग्राउंड फ्लोर के एस बार क्लब में तीन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। गोली चलाने की घटना के बाद मॉल में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पास में नाका लगा रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

firing in the bar of grand mall two people injured
गुरुग्राम एमजी रोड स्थित ग्रांड मॉल में मौके पर सुराग तलाशती पुलिस - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस के अनुसार दादरी निवासी दीपक ग्रांड मॉल में एस बार क्लब के नाम से बार चलाते हैं। रविवार देर रात वह अपने दोस्त प्रविन्द्र यादव, प्रवीन व अन्य के साथ बार के गेट पर खड़े थे कि अचानक तीन गाड़ियों में करीब 15 लोग सवार होकर आए, जिनके पास रॉड व डंडे थे। उन्होंने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान तीन युवकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें प्रविन्द्र व प्रवीन को गोलियां लगीं।

firing in the bar of grand mall two people injured
गुरुग्राम एमजी रोड स्थित ग्रांड मॉल में रात हुई वारदात के बाद मॉल में तैनात पुलिस पीसीआर - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी भागने में फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिंटू, योगेश गुर्जर, नवीन, बीरपाल, अमित, रविंद्र, राजबीर सतीश, सोनू गुर्जर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने फरीदाबाद निवासी मिंटू, सोहना निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
firing in the bar of grand mall two people injured
गुरुग्राम एमजी रोड के मॉल - फोटो : सुदर्शन झा

मामले की जांच कर रहे एसआई मूलचंद ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों का पहले से ही विवाद चला आ रहा है। बार संचालक दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 सितंबर को उक्त आरोपियों के साथ मारपीट की थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी के चलते अब यह विवाद हुआ है। हालांकि पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
firing in the bar of grand mall two people injured
ग्रांड मॉल में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का बैग तलाशता गार्ड - फोटो : सुदर्शन झा

पहले दीपक ने बाउंसरों से पिटवाया था
सितंबर में हुई घटना के बाद उस वक्त के पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था पहले वह इसी बार में काम करता था लेकिन किसी बात को लेकर बार में झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया था लेकिन बार मालिक दीपक ने उसे और उसके दोस्तों को अपने बाउंसरों से पिटवा कर क्लब से बाहर निकलवा दिया था। इसमें उन्हें अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इसी रंजिश के चलते ही उक्त वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed