भूषण का कहना है कि सोमवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। रात में तीन बजे उसकी पत्नी ने लक्ष्मी और निशा को चारपाई पर साथ सोते देखा। सुबह करीब पांच बजे वह जागी तो दोनों बहनें चारपाई पर नहीं थीं।
2 of 9
baraula double death
- फोटो : राजन राय
भूषण का कहना है कि उसकी पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बाहर से बंद था। वह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगी। कुछ देर बाद लोगों ने उसकी आवाज सुनी और बेटियों के पेड़ से लटका होने की बात कहकर पुलिस के आने तक दरवाजा नहीं खोला।
3 of 9
baraula double death
- फोटो : राजन राय
पुलिस ने पहुंचकर उनके कमरे का दरवाजा खोला, तब तक दोनों के शव उतारे जा चुके थे। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। शवों पर चोट या मारपीट का कोई निशान नहीं है।
4 of 9
baraula double death
- फोटो : राजन राय
पिता से पूछताछ में बड़ी लड़की के रिश्ते के भाई रवि (शादीशुदा, जिसकी एक बेटी भी है) के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चला है। वह भी रंगपुर बुलंदशहर का रहने वाला है। छोटी लड़की की दूसरे नंबर की शादीशुदा बहन नीलम के साथ कुछ दिन पहले अहाते में ही जबरदस्त लड़ाई हुई थी।
5 of 9
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
महिलाएं इन्हें छुड़ाने में असफल रहीं तो पुरुषों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसलिए पुलिस ऑनर किलिंग और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। रवि और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए लाने के लिए एक टीम बुलंदशहर भेजी गई है।