Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A massive surge of devotees at gurdwaras

Delhi NCR News: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
पूरा दिन मत्था टेकने का सिलसिला रहा जारी, जगह-जगह सजे लंगर, गुरुद्वारों और घरों में की गई रोशनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को राजधानी के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का गुरुद्वारों में आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेककर गुरु नानक देव का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। राजधानी के विभिन्न गुरुद्वारों में सबसे अधिक श्रद्धालु गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में सुबह से ही गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने कीर्तन में शामिल होकर गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और एक-दूसरे को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर युवाओं ने दस्तार सजाने की सेवा भी शुरू की। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर खुशी जाहिर की और फल व मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में शामिल हुई संगत
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सिंह सभाओं की ओर से नगर कीर्तन निकाले गए। नगर कीर्तन में पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के दर्शन कर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से लंगर भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed