फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता था यूट्यूब चैनल चलाने वाला अंकित, हत्या के बाद मां रो-रोकर बेहाल

Sat, 03 Feb 2018 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
ankit who killed in honor killing in delhi loved muslim girl was running youtube channel
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

‌दिल्ली के ख्याला इलाके में दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करने की एक शख्स को ऐसी सजा मिली जिससे हर कोई सकते में है। अंकित नाम के शख्स की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार करता था। अंकित की हत्या के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आइए जानते हैं क्या है ये प्रेम कहानी जिसका अंजाम हुआ ऐसा...

ankit who killed in honor killing in delhi loved muslim girl was running youtube channel
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

23 साल का अंकित सपरिवार दिल्ली के रघुवीर नगर में रहता था। वह फोटोग्राफर था और यूट्यूब पर ‘आवारा ब्वॉयज’ नाम से चैनल भी चलाता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से घर की ओर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर पड़ोस में रहने वालों ने उसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने घटना की जानकारी अंकित के परिवार वालों को दी। जब तक उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने अंकित का गला रेत दिया।

ankit who killed in honor killing in delhi loved muslim girl was running youtube channel
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक नाबालिग को मौके पर दबोच लिया। परिवार वालों ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankit who killed in honor killing in delhi loved muslim girl was running youtube channel
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

बेटी को गायब करने का लगाया आरोप मामले की जांच में पता चला है कि अंकित की पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती से बचपन से जान पहचान थी। दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिवार वाले युवक के घर से कुछ दूरी पर दूसरे ब्लॉक में जाकर रहने लगे। बृहस्पतिवार को युवती के माता-पिता, मामा और नाबालिग भाई अंकित के घर पहुंचे। उस समय अंकित अपने घर पर नहीं था। उन लोगों ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से गायब है। वह अंकित पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर उन्हें धमकी देकर चले गए। उनके जाने के बाद अंकित की मां ने बेटे को फोन किया और घर आने के लिए कहा। अंकित स्कूटी से घर आ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन
ankit who killed in honor killing in delhi loved muslim girl was running youtube channel
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग अंकित घर का इकलौता था। उसकी पड़ोस में रहने वाली युवती से दोस्ती थी। युवती पत्राचार से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार वालों ने अंकित के युवती से रिश्ते होने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है, लेकिन उन लोगों ने बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed